मेकर्स ने रिलीज किया 'एक दिन' का दूसरा ट्रेलर, एकतरफा प्यार के दर्द का एहसास कराते हैं जुनैद खान
खबर सार :-
आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म एक दिन का दूसरा ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। ट्रेलर में जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री काफी असरदार नजर आई है। रोमांटिक-ड्रामा मूवी एक दिन जुनैद खान की झिझक और एकतरफा प्यार की कहानी को दिल के करीब लाती है। फिल्म एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबर विस्तार : -
मुंबई : बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का एक अलग ही जादू होता है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है। ऐसी ही एक फिल्म 'एक दिन' काफी चर्चा में है, जो आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है, क्योंकि इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस बीच मेकर्स ने गुरुवार को इसका दूसरा ट्रेलर जारी किया।
ट्रेलर में दिखी झिझक और एकतरफा प्यार की कहानी
ट्रेलर की शुरुआत एक ऑफिस लाइफ से होती है, जहां जुनैद खान का किरदार एक शर्मीले और शांत स्वभाव के युवक का होता है। वह अपने ही ऑफिस में काम करने वाली मीरा, यानी साई पल्लवी को पसंद करता है, लेकिन अपनी फीलिंग्स को जाहिर नहीं कर पाता। उसकी यह झिझक और एकतरफा प्यार कहानी को दिल के करीब बनाती है। ट्रेलर में आगे दिखाया गया कि कैसे वह दूर से ही मीरा को देखता है और अपने मन में उसके साथ एक दुनिया बसाता है।
जापान में एक्सीडेंट में मीरा खो देती है याददाश्त
कहानी में मोड़ तब आता है, जब ऑफिस के काम के सिलसिले में पूरी टीम जापान जाती है। यहीं से ट्रेलर और दिलचस्प हो जाता है। जापान में मीरा का एक्सीडेंट हो जाता है और उसे ट्रांजिएंट ग्लोबल एमनेशिया हो जाता है। इस स्थिति में इंसान कुछ समय के लिए अपनी याददाश्त खो देता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस हालत में मीरा को सिर्फ जुनैद ही याद रहता है, क्योंकि उन्होंने उसकी जान बचाई थी। डॉक्टर जुनैद को बताती है कि एक दिन के लिए उसकी याददाश्त चली गई है, लेकिन जैसे ही मीरा की याददाश्त वापस आएगी, वह यह दिन भूल जाएगी।
ट्रेलर को बेहद इमोशनल बनाता है साथ का एहसास
इसके बाद ट्रेलर में दोनों के बीच का रिश्ता धीरे-धीरे गहराता हुआ दिखाया गया है। जुनैद का किरदार जानता है कि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलेगा, क्योंकि मीरा अगले ही दिन सब भूल जाएगी। इसके बावजूद, वह उस एक दिन को खास बनाने की पूरी कोशिश करता है। दोनों के बीच बिताए गए पल, छोटी-छोटी खुशियां और साथ का एहसास ट्रेलर को बेहद इमोशनल बना देता है।
ट्रेलर में असरदार नजर आई जुनैद खान-साई पल्लवी की केमिस्ट्री
ट्रेलर में प्यार के साथ-साथ दर्द का भी एहसास दिखाया गया है। जुनैद का किरदार हर पल को जीता है, जबकि उसे पता है कि यह सब अगले दिन खत्म हो जाएगा। यही अधूरापन और दर्द इस कहानी को खास बनाता है। जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री ट्रेलर में काफी असरदार नजर आ रही है। 'एक दिन' एक रोमांटिक-ड्रामा है, जिसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। इसके अलावा, आमिर खान और मंसूर खान भी इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10