Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
खबर सार :-
Maa Behen Trailer: माधुरी दीक्षित,तृप्ति डीमरी और दुर्गा धारणा की फिल्म 'मां बहन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिनेमाघरों में यह 4 जून को रिलीज होगी।
खबर विस्तार : -
Maa Behen Trailer: बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित एक नए अंदाज में पर्दे पर आ रहीं हैं। इस फिल्म में तृप्ति डीमरी, माधुरी की साधारण और संस्कारी बेटी का रोल प्ले करेंगी और उनकी छोटी बेटी के रोल में दुर्गा धारणा नजर आएंगी। दुर्गा धारणा भारतीय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर व अभिनेत्री हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपने कॉमेडी रील के लिए काफी मशहूर हैं। इन तीनों का कॉम्बिनेशन बड़ा धमाका करने वाला है। 'माँ बहन' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शक इसे देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।
मर्डर मिस्ट्री और संस्पेंस से भरा ट्रेलर
माधुरी दीक्षित इस फिल्म में सिंगल मदर का रोल निभा रहीं हैं। अपने पति को खोने के बाद वो मात्र 25 साल की उम्र से ही अपनी दो बेटियों को संभालती हैं। एक तरफ जहां उनकी बड़ी बेटी सहज और सुशील स्वभाव की होती है, तो वहीं दूसरी ओर छोटी बेटी चंचल स्वभाव की होती है। रेखा अपने पड़ोसी गुप्ता जी (जो कि रवि किशन हैं) उनसे काफी इंप्रेस होती हैं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब गुप्ता जी उनके घर में मरे पाए जाते हैं। इसके बाद तीनों मां बहन मिलकर सबूत मिटाने में लग जाती है, लेकिन ऐसा करते उन्हें एक पड़ोसी रंगे हाथों पकड़ लेता है, जिसके बाद आगे की कहानी देखने लायक बनती है।
नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स डॉयरेक्टर ने की तारीफ
अगर आप कॉमेडी के साथ सस्पेंस मूवी देखना पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको बेहद रोमांचक लगने वाली है। नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स डॉयरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने 'मां बहन' मूवी को एंटरटेनमेंट लाइनअप के खास हिस्से से जोड़ते हुए कहती हैं कि ''यह ऐसी फिल्म है, जो हंसी-मजाक के साथ शुरु होती है, लेकिन आगे चलकर कई चौंकाने वाली और रोमांचक मोड़ लेकर दर्शकों को लास्ट तक सीट से बांधे रखती है।''
ट्रेलर्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया
नेटफ्लिक्स की इस दमदार फिल्म में मर्डर मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। 2 मिनट 46 सेकेंड का यह ट्रेलर सस्पेंस से भरा हुआ है। इस फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बजाय ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के बाद कई यूजर्स ने पॉजिटीव रिस्पांस देते हुए लिखा कि ट्रेलर काफी शानदार है, उम्मीद है फिल्म इससे कहीं ज्यादा दमदार होगी। धक-धक गर्ल की इस फिल्म का ट्रेलर उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 'मां बहन' में तीनो की जोड़ी धमाल मचाने वाली है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10