2 दिन में 10 करोड़ की मांग वरना जान से मारने की धमकी, निशाने पर एल्विश
खबर सार :-
फेसम यूट्यूबर एल्विश यादव को किसी गैंग के द्वारा जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनको ये धमकी एक मैसेज के द्वारा मिली है, अगर उन्होंने 2 दिन में 10 करोड़ नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है।
खबर विस्तार : -
Elvish yadav: बिग बॉस सीजन-2 के वाइल्ड कार्ड विजेता एल्विश यादव को हाल ही में एक गैंग के द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। अगर उन्होंने 2 दिन में 10 करोड़ रूपए नहीं दिए तो उन पर गोली मारने की धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ये धमकी दी गई है।
बिग-बॉस सीजन
बिग-बॉस सीजन 2 के विजेता और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव पर इस समय मुसीबत के बादल छाए नजर आ रहे हैं। उनको लॉरेंस बिश्नोई नाम के एक गैंग के द्वारा 2 दिन में 10 करोड़ की मांग की गई है और अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें जान से भी मारने की धमकी दी मिली है। इस तरह की घटना पहली बार नहीं हो रही है। एल्विश का कहना है कि इससे पहले भी उन्हें कई बार इस तरह कॉल और मैसेज के द्वारा धमकी मिल चुकी है। इसके पहले उनके गुरुग्राम स्थित घर पर कुछ अनजान लोगों के द्वारा गोली चलाई गई थी.
मुकदमा दर्ज
इस घटना से एल्विश के साथ-साथ उनके पिता भी परेशान हैं। उनको भी कई धमकी भरे मैसेज मिल चुके हैं। इस घटना के बाद एल्विश ने सेक्टर-56 के एक थाने में शिकायत दर्ज की है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात मैसेज करने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
10 करोड़ रकम
एल्विश ने पुलिस को मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। वे कॉल नहीं उठा पाए, जिसके कुछ समय बाद ही उन्हें एक विदेशी नंबर से कॉल आया और जिसमें 10 करोड़ रकम की मांग की गई और अगर रकम नहीं मिली तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
सांपों के जहर
इसके पहले एल्विश 2023 में सांपों के जहर को लेकर चर्चा में आए थे। इसमें बताया गया कि नोएडा के रेव पार्टी में नशीले पदार्थ सांप के जहर का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद यूट्यूबर को गिरफ्तार भी किया गया था। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया और हाल ही में कुछ समय पहले ही इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से फटकार भी सुनने को मिली है। कोर्ट का कहना था कि उनके केस की वजह से समाज में गलत मैसेज गया है। इसकी वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत गहन जांच की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10