Khalnayak Returns: बदला लेने 33 साल बाद जेल से फरार हुआ 'बल्लू', 'खलनायक' संजय दत्त का दिखा खूंखार अंदाज
खबर सार :-
Khalnayak Returns Teaser: संजय दत्त ने अपनी नई फ़िल्म 'खलनायक रिटर्न्स' की घोषणा की है और इसका एक ज़बरदस्त टीज़र भी शेयर किया है। यह 1993 की सुपरहिट फ़िल्म 'खलनायक' का सीक्वल है, जिसमें संजय 'बल्लू' के किरदार में बेहद खतरनाक लग रहे हैं। फ़ैन्स काफ़ी उत्साहित हैं, लेकिन वे इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं कि इस फ़िल्म का निर्देशन आदित्य धर ही करें।
खबर विस्तार : -
Khalnayak Returns: धुरंधर और धुरंधर 2 में ACP असलम के अपने दमदार किरदार से सुर्खियां बटोरने के बाद संजय दत्त अब एक बार फिर अपने मशहूर नेगेटिव रोल में नज़र आने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का टीजर रिलीज़ कर दिया गया है। 24 अप्रैल को रिलीज हुए फिल्म टीजर उनके खूंखार लुक को देख फ़ैन्स की उत्सुकता और बढ़ गई है। हालांकि, इस बार उनका किरदार पहले से कहीं ज़्यादा खतरनाक और बेरहम नजर आ रहा है।
Khalnayak Returns: खलनायक रिटर्न्स का टीजर जारी
बता दें कि 33 साल पहले रिलीज़ हुई कल्ट क्लासिक फ़िल्म 'खलनायक' ने बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा दिया था। इस फ़िल्म में संजय दत्त अपने किरदार में ऐसे डूबे कि फ़ैन्स ने उन्हें हमेशा के लिए 'खलनायक' का टैग दे दिया। अब, 33 साल बाद अपना बदला लेने के लिए 'बल्लू' जेल से फरार हो गया है और ख़ून-खराबा मचाने के लिए वापस आ गया है। हाल ही में 'खलनायक रिटर्न्स' का पहला टीजर जारी किया गया, जिसमें संजय दत्त एक बेहद ज़बरदस्त और खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
Jio Studios ने जारी किया फर्स्ट लुक
दरअसल Jio Studios ने हाल ही में अपने ऑफिशियल YouTube चैनल पर 'Khalnayak Returns' का एक छोटा सा "फर्स्ट लुक" टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में एक आदमी ज़मीन पर पड़ा हुआ है, जो खून से लथपथ है। तभी, संजय दत्त की ज़बरदस्त एंट्री होती है, उनके हाथों में हथकड़ियां बंधी हुई हैं। अपनी सिगार जलाते हुए, वे एक दमदार आवाज में कहते हैं, "मैंने तुमसे कहा नहीं था? 10 अक्टूबर, रात 10 बजे बल्लू जेल से फरार हो जाएगा... नायक नहीं, खलनायक हूं मैं।" 1 मिनट 12 सेकंड के इस छोटे से फर्स्ट लुक टीजर को देखने के बाद फैंस अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पा रहे हैं।
1993 में रिलीज हुई थी 'खलनायक'
सुभाष घई द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'खलनायक' 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इस फ़िल्म में जैकी और माधुरी ने 'राम' और 'गंगा' नाम के पुलिसवालों का किरदार निभाया था। संजय दत्त ने 'बल्लू' नाम के एक अपराधी का किरदार निभाया था। पुलिस इंस्पेक्टर बने जैकी श्रॉफ और माधुरी उसे पकड़ने के लिए एक योजना बनाते हैं। गंगा (माधुरी) भेष बदलकर बल्लू की दुनिया में घुस जाती है और फिर उसे गिरफ़्तार करवा देती है। इस फ़िल्म में कई ट्विस्ट थे। हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि 'खलनायक रिटर्न्स' में संजय दत्त के साथ किस अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10