दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
खबर सार :-
Karuppu Box Office Collection: साउथ के सिंघम कहे जाने वाले सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की है। मंगलवार को इसमें इजाफा देखा गया, जबकि बुधवार को इसमें थोड़ी कमी देखी गई। हालांकि इसने छठवें दिन शतक लगा दिया।
खबर विस्तार : -
Karuppu Box Office Collection: हाल ही में रिलीज हुई सुर्या की फिल्म 'करुप्पु' बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा परफार्म कर रही है। इसमें हीरो की को-स्टार तृषा कृष्णन हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक 'करुप्पु' के एक्टर काफी समय से एक सक्सेसफुल मूवी का इंतजार कर रहे थे। साउथ की यह फिल्म 2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी की लिस्ट में शामिल हो सकती है।
सूर्या के साथ तृषा कृष्णन लीड रोल
'करुप्पु' मूवी की बात करें तो सूर्या के साथ तृषा कृष्णन इसमें लीड रोल की भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक आरजे बाला जी हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से अनुमति मिलने के बाद इस फिल्म को 14 मई की सुबह स्पेशल शो के साथ रिलीज का डेट मिला था, लेकिन आर्थिक समस्या के कारण इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया, बावजूद इसके यह फिल्म तमिल सिनेमा में धमाल मचा रही है।
करुप्पु का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सुर्या की फिल्म 'करुप्पु' ने अब तक वर्ल्डवाइड 175.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इसी के साथ यह तमिल की सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कमाई करने वाली मूवी बन गई है। 'करुप्पु' के छठवें दिन की कमाई की बात करें तो 105.35 करोड़ की कमाई के साथ इसने शतक लगा दिया है। दर्शकों में इस फिल्म की रफ्तार बनी हुई है। आंकड़ो के मुताबिक सुर्या के पिछली फिल्मों के मुकाबले 'करुप्पु' तमिल सिनेमा में धमाल मचा रहा है। यह उनके लाइफटाइम कनेक्शन के आकड़े को भी पार कर चुका है। इस फिल्म की कुल लागत 130 करोड़ है। इसने अभी तक तमिल सिनेमा में 105 करोड़ की कमाई की है, अपनी लागत को पार करने के लिए इसे 25 करोड़ की कमाई करने की जरुरत है।
इस फिल्म में सुर्या भगवान 'करुप्पुसामी' के अवतार में दिखे
इस फिल्म में सुर्या भगवान 'करुप्पुसामी' के अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वो एक आम इंसान की भूमिका भी निभा रहे हैं। इस फिल्म में एक हीरो की तरह भ्रष्ट कानून व्यवस्था के खिलाफ लड़ते हुए पीड़ितो को न्याय दिलाते हैं। फिल्म के अंत में सूर्या रौद्र रुप में नजर आते हैं, जिन्हें 'रुद्रतांडवम' कहा जाता है। यह फिल्म जबरदस्त तमिल एक्शन और ड्रामा से भरपूर है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10