राइज एंड फॉल 2 में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा, बोलीं-मैंने सुसाइड की कोशिश की थी
खबर सार :-
राइज एंड फॉल 2 में काजल राघवानी ने एक खुलासा किया है। बोलीं-मैंने सुसाइड की कोशिश की थी। हालांकि, उन्होंने कबूला कि वह मानसिक तनाव में किया गया कृत्य था। लेकिन काजल ने उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया, जिसने प्यार किया, बाल नोचे और लात-घूंसे से पिटाई की।
खबर विस्तार : -
मुंबई, भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने एक रहस्या सार्वजनिक किया है। यह उनके जीवन से जुड़ा हुआ है। यद्यपि उनके उस कृत्य को कभी माफ नहीं किया जा सकता है। साथ ही दुनिया में उनके प्रयास को कभी पसंद भी नहीं किया जाएगा। काजल इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल-2 में नजर आ रही हैं।
उन्होंने अपने रहस्य में बताया कि एक ऐसा काम किया था, जिसकी पहचान है। यह पहचान क्या थी? दरअसल, शो के दौरान ही कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी ने काजल के हाथ पर कलाई के पास एक निशान देखा और उसके बारे में पूछ लिया। तब काजल ने बताया कि मैंने सुसाइड करते समय अपने हाथ की कलाई की नस काटी थी। यह शो के दौरान का खुलासा है। इसे काजल ने ही खोला और बताया कि उनके जीवन में एक ऐसा समय भी आया था, जब उन्होंने खुद की जान लेने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें : बांदाः नीति आयोग की टीम ने आकांक्षी विकासखंड का भ्रमण किया, जैविक ग्राम में खेती देखी
आप लोगों को इतनी हिम्मत आ कहां से रही
उन्होंने हाथ की कलाई की नस काट ली थी। यह इस रहस्य से पर्दा उठा तो लोग काजल राघवानी की ओर देखने लगे। यह बात सुनकर वहां के सभी कंटेस्टेंट चौंक पड़ें। काजल की बात हैरान करने वाली थीं। भले ही लोग किसी अंदाज में उनके इस कृत्य को लें, लेकिन समाज इसे माफ नहीं करता है। भला किस परिवार का सदस्य ऐसा अपने को करता हुआ पसंद कर सकता है, पर यह हुआ है। काजल ने इसे किया है। उनकी बात सुनते ही मनीष कश्यप उनसे कहते हैं कि मैं इंजेक्शन से डरता हूं।
यहां लड़कियां हाथ काट लेती हैं। आप लोगों को इतनी हिम्मत आ कहां से रही है। उन्होंने भी अंदाज बदला और समझदारी दिखाने के लिए कहा। शिद्दत से प्यार करिए लेकिन अगर कोई भूल रहा है, तो उसे भूल जाओ। यानी उनका कहना था कि ऐसा काम मत करिए, भले ही आप किसी से पीछे छूट जाएं या आप की पसंद वाली चीज आपको न मिले। बाद में अपनी और आगे की बात भी उन्होंने रखी।
काजल ने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बताया
काजल ने साफ किया कि ऐसा उन्होंने किसी के छोड़ जाने या प्यार में नहीं किया था, बल्कि अपने लिए किया था। उनका यह उत्तर भी बचकाना लग रहा था। इसका मतलब भी पूछा गया। मनीष कश्यप ने उनसे पूछ लिया कि भला कोई अपने लिए कलाई की नस क्यों काटेगा। इसमें अपना क्या है? जो साथ रहेगा, हाथ की ओर देखते हुए यह बात कही। काजल ने अपनी उस समय की मेंटल हेल्थ के बारे में बताया।
कहा, कि उस समय मैं जिंदगी के एक ऐसे दौर से गुजर रही थी, जब मुझे न ही दुनिया समझ आ रही थी और न ही जीने का मन था। काजल इससे पहले भी शो में मुश्किल रिश्तों और भावनात्मक संघर्षों के बारे में बात कर चुकी हैं। शो के दौरान उन्होंने पूर्व कंटेस्टेंट अनीस भगत के साथ बातचीत में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड द्वारा की गई मारपीट और प्रताड़ना का जिक्र किया था। हालांकि, उनके प्यार और बेवफाई पर लोगों की सहानुभूति जरूर होगी।
उस व्यक्ति पर यदि काजल कार्रवाई चाहेंगी तो भी मदद मिल सकती है। भला जो प्यार करेगा, वह किसी को जमीन पर पटककर पैरों व लातों से पीट सकता है? यह इंसाफ नहीं है। उसने बाल भी खींचे थे। इसे यातना भी कह सकते हैं और काजल को न्याय मांगना चाहिए।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में धान, ज्वार और बाजरा खरीद के लिए 1,100 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन सेंटर, 10 अक्टूबर तक करें पंजीयन
अन्य प्रमुख खबरें
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29