Bigg Boss 20: बिग बॉस से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द, बोलीं हमेशा रहेगा ये मलाल
खबर सार :-
Isha Rikhi Exit Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद, पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने एक इंटरव्यू में अपना दुख ज़ाहिर किया। ईशा ने कम समय मिलने पर निराशा जताई और माही विज के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
खबर विस्तार : -
Bigg Boss 20 Isha Rikhi: सिंगर व रैपर बादशाह की एक्स वाइफ और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी इन दिनों बिग बॉस 20 से बेघर होने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो से अचानक बाहर होने के बाद दर्द छलक पड़ा। उन्होंने शो में अपने सफर के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने कहा कि घर के अंदर उन्हें अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाने का सही मौका कभी नहीं मिला। इतनी जल्दी एलिमिनेट होने पर वह काफी उदास और निराश दिखीं।
मैं अपनी असली पर्सनैलिटी नहीं दिखा पाई
Isha Rikhi ने कहा, "अगर मैं शो में ज़्यादा समय तक रहती, तो मैं दर्शकों को दिखा पाती कि मैं कुछ खास हालात में कैसे रिएक्ट करती हूं, लेकिन मेरी पर्सनैलिटी के वे पहलू कभी सामने नहीं आ पाए। घर के सभी सदस्यों के साथ मेरे अच्छे रिश्ते थे। बहुत कम लोग ऐसे थे जिन्हें मैं पसंद नहीं करती थी, या जो मुझे पसंद नहीं करते थे। वहां मौजूद 16 लोगों में से 14 के साथ मेरी बहुत अच्छी बनी, और उनकी भी मेरे साथ।
हालांकि, जब आप समय के साथ एक-दूसरे की कमियों पर ध्यान देने लगते हैं तो समीकरण बदल जाते हैं; मुझे वह समय नहीं मिला, और मैं बाहर हो गई।" हालांकि उन्होंने यह भी माना कि वह अपना गेम ठीक से नहीं खेल पाईं जिसकी वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा। लेकिन उन्हें इस बात का मलाल हमेशा रहेगा कि लोग उनका असली चेहरा नहीं देख पाए।

ये भी पढ़ेंः- Drishyam 3 Box Office: 'दृश्यम 3' की तूफानी शुरुआत, 2 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
रिखी बोलीं हमेशा रहेगा ये मलाल
Bigg Boss 20 से बाहर होने पर निराशा जताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे दुख है कि दर्शक मेरी असली पर्सनैलिटी को ठीक से नहीं जान पाए। लेकिन मुझे लगता है कि जो लोग सच में जानना चाहते थे, उन्होंने एक-दो हफ्ते में ही समझ लिया कि मैं कैसी हूँ; शायद अगर मैं ज़्यादा समय तक रहती, तब भी वे शायद नहीं समझ पाते।" हालांकि, एक्ट्रेस ने यह भी माना कि वह इसलिए बाहर हुईं क्योंकि वह गेम को अच्छे से नहीं खेल पाईं।
काजी वाले विवाद पर तोड़ी चुप्पी
ईशा रिक्खी ने भी शो के दौरान काजी से जुड़े विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ किया कि काजी ने बात करने के लिए उनसे सीधे संपर्क नहीं किया; बल्कि, उन्होंने उनके पीछे खड़े होकर अपनी बात कही, जिससे घर में बेवजह हंगामा हुआ। वहीं माही विज के बर्ताव पर अपनी भड़ास निकालते हुए ईशा ने कहा कि माही टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी सीनियर एक्ट्रेस हैं। ऐसे में, दूसरों के साथ गपशप करने के बजाय माही को उनसे सीधे बात करनी चाहिए थी। ईशा को लोगों की पीठ पीछे बुराई करने की यह आदत पसंद नहीं आई।
माही विज को लेकर क्या कुछ कहा
ईशा से जब उनके एक्स हसबैंड बादशाह और ड्रामे से जुड़े माही के बयानों पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। ईशा ने कहा कि यह पूरी तरह से माही की अपनी सोच थी और उसने एक झूठी कहानी गढ़ी थी। अगर उन्होंने सच में इस बारे में सोचा होता, तो वह मेरी पीठ पीछे दूसरों से बात करने के बजाय सीधे मुझसे बात करतीं। उन्होंने इसे जरूरत से ज़्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया; वरना, शायद कोई और इसे इस तरह से हैंडल नहीं करता।"

घर में अब कितने कंटेस्टेंट्स बचे
गौरतलब है कि Bigg Boss 20 शो की बात करें तो यह एक ऐसा शो है जहां रिश्ते तेजी से बदलते हैं; कोई नहीं कह सकता कि कब दोस्त दुश्मन बन जाएं। अब उदिति सिंह और माही विज के रिश्ते में भी दरार पड़ गई है। उदिति हाल ही में कैप्टन बनी हैं और अब माही को ड्यूटी बताते वक्त दोनों के बीच मतभेद उत्पन्न हो गए हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले मिड-वीक एविक्शन के दौरान रीति तिवारी को शो से बाहर कर दिया गया था। इससे पहले ईशा रिखी और रोहेद खान को भी शो से बाहर होना पड़ा था। फिलहाल शो में मैरी कॉम, यंग डीएसए, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, माही विज, आसिफ खान, रिशफा खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, स्काउट, लव गिल, कुशाल तंवर और अमन गांधी हैं।
ये भी पढ़ेंः- Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति, उदिति सिंह से बदतमीजी करना पड़ा भारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27