Lucknow Hit and Run: लखनऊ में युवती को कार से कुचलने वाला शाहनवाज अरेस्ट, हिंदू बनकर प्यार में फंसाने का आरोप
खबर सार :-
Lucknow Hit and Run: लखनऊ में शाहनवाज़ नाम के एक आरोपी ने दिन-दहाड़े एक युवती को अपनी कार के बोनट पर घसीटा और फिर मौके से भाग गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
खबर विस्तार : -
Lucknow Hit-and-Run Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुधवार को एक युवती को कार से टक्कर मारने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आपसी विवाद के बाद कार सवार युवक ने युवती को टक्कर मारी। इतना ही नहीं, उसने उसे कार के बोनट पर काफी दूर तक घसीटा भी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
युवती को कार के बोनट पर घसीटा
यह घटना लखनऊ के गोमती नगर इलाके में हुई। यहां बुधवार सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 4 के पास एक कार द्वारा युवती को टक्कर मारने और फिर मौके से भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेने और जांच करने के बाद पुलिस को पता चला कि जिस व्यक्ति ने युवती को टक्कर मारी थी, वह उसका बॉयफ्रेंड था। इस मामले में 'लव जिहाद' का एंगल भी सामने आया है।
हिन्दू बनकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया
आरोप है कि शाहनवाज ने अपनी असली पहचान छिपाकर अनामिका को एक साल तक दोस्ती के जाल में फंसाए रखा। उसने अनामिका को अपना नाम यश ठाकुर बताया था और एक साल तक प्यार का नाटक किया, लेकिन आज सुबह (16 सितंबर) जनेश्वर मिश्र पार्क के पास उसका झूठ पकड़ा गया। युवती को जानकारी मिली थी कि शाहनवाज जनेश्वर पार्क के पास एक कार में अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद है।
ये भी पढ़ेंः- Gurugram Hit-and-Run Case: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान से दबोचा
घटना का वीडियो हुआ वायरल
इस सूचना पर युवती स्कूटी से वहां पर पहुंची और उसके पकड़ा लिया और दोनों में जमकर बहस हुई। इस दौरान शाहनवाज ने अपनी कार से भागने की कोशिश की। जब उसने कार को रोकने के लिए सामने खड़ी हुई तो टक्कर मारते हुए भागने लगा। हालांकि पीड़ित ने अपनी जान बचाने के लिए कार के बोनट को पकड़ लिया, लेकिन बेखौफ शाहनवाज ने उसे बोनट पर ही सड़क पर घसीटता रहा। फिर उसे कुलकर मौके से फरार हो गया।
In a horrific incident near Janeshwar Mishra Park, Lucknow, a woman was struck by a car and carried on its bonnet for some distance following a dispute.
— Hate Detector ???? (@HateDetectors) September 16, 2026
A video showing the incident has also gone viral on social media.
According to preliminary police information, the victim… pic.twitter.com/C8Br3Cc9Nx
गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज
हालांकि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। इसके कुछ ही समय बाद, पुलिस ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए आरोपी का पता लगाया और उसे कार समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अब गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। गोमती नगर के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच चल रही है।
पुलिस युवती की शिकायत और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। लखनऊ के VVIP इलाके में हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर हुए विवाद के गंभीर रूप लेने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस मामले को हिट-एंड-रन केस मानकर जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपों और जांच के नतीजों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गुरुग्राम में महिला राइडर को कार से मारी टक्कर
हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर सिया को एक शख्स ने अपनी कार से टक्कर भाग निकला था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिया सड़क पर गिर गई और उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने संज्ञान लिया और सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया। आरोपी को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ेंः- Bareilly: 'प्रेम' बनकर आलम ने युवती को फंसाया, करता रहा गंदा काम... फिर जो हुआ...
अन्य प्रमुख खबरें
-
इंदौर में स्वामित्व योजना की शुरुआत करेंगे नितिन नवीन
2026-09-16
-
झांसी में रेलवे और वन विभाग की पहल: 1.15 लाख पौधों से तैयार हो रहे सघन वन
2026-09-16
-
बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज सिंह और CM सम्राट
2026-09-16
-
महाराष्ट्र में सूखे का खतरा! 19 जिलों पर सरकार की नजर
2026-09-16
-
झांसी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 340 लीटर शराब बरामद और 1800 किलो लहन नष्ट
2026-09-16
-
रानी लक्ष्मीबाई प्लेज पार्क झाँसी में 37 भूखंड उपलब्ध, पाएं भारी छूट और सब्सिडी
2026-09-16
-
झांसी में धीमे निर्माण कार्यों पर डीएम सख्त, 57 रिपोर्ट तलब
2026-09-16
-
यूपी पंचायत सहायकों को 9000 रुपए माह, वापस होंगे केस, सहायक होंगे बहाल : राजभर
2026-09-16
-
गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, कम आय वालों के लिए बना कल्याण मंडपम
2026-09-16
-
UP कैबिनेट में 23 प्रस्तावों को मंजूरी, एक्सप्रेस-वे समेत कई बड़े फैसले
2026-09-15
-
शिवराज सिंह चौहान का बिहार दौरा कल, बाढ़ से नुकसान का करेंगे सर्वे
2026-09-15
-
पंजाब में ड्रग्स और हथियार तस्करी के 3 नेटवर्क का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार
2026-09-15
-
अंतरिक्ष से पृथ्वी का नया रूप: शुभांशु शुक्ला की पुस्तक का विमोचन
2026-09-15
-
Gurugram Hit-and-Run Case: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार
2026-09-15
-
प्रेरणा सरस स्टोर से महिला उद्यमिता को नई ताकत, महिलाओं को मिली पहचान
2026-09-15