Bareilly: 'प्रेम' बनकर आलम ने युवती को फंसाया, करता रहा गंदा काम... फिर जो हुआ...
खबर सार :-
Bareilly: पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जाँच में तथ्य सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
खबर विस्तार : -
Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवती को प्रेम जाल में फंसाने और पहचान छिपाकर उसका शारीरिक शोषण करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि आलम नाम के एक व्यक्ति ने 'प्रेम सिंह' बनकर उसके साथ कथित तौर पर संबंध बनाए। युवती ने शारीरिक शोषण के अलावा, आलम पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
Bareilly: प्रेम बनकर युवती को फसाया
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, युवती इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एयरफोर्स गेट के पास स्थित एक कैफे में काम करती थी। कैफे मालिक आलम पुत्र शहाबुद्दीन ने अपना नाम प्रेम सिंह बताया था और युवती को अपना बिजनेस पार्टनर बना लिया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे रिलेशनशिप में आ गए।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि कुछ दिनों बाद उसे आलम की असलियत का पता चला। हालांकि, बाद में आलम ने उससे हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने की बात कही। शिकायत के अनुसार, आलम पर विश्वास करके वह उसके साथ रहने लगी, लेकिन शादी की बात आने पर वह बहाने बनाता रहा।
चार बार कराया गर्भपात
पीड़िता का आरोप है कि आलम ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसे तीन-चार बार गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आलम ने उससे अपनी शादी और दो बच्चों की जानकारी छिपाई। शिकायत के अनुसार, आलम उससे शादी करने को तैयार नहीं था। उसने उसके साथ मारपीट भी की। महिला ने आलम के परिवार पर भी आरोप लगाए हैं। उसने कहा, "आरोपी के परिवार ने उसे कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की, तो वे उसे जान से मार देंगे।"
पुलिस दर्ज किया मामला
फिलहाल, पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जाँच में तथ्य सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 का आगाज, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया ध्वज पूजन
2026-10-31
-
सरदार पटेल जयंती पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का बड़ा बयान, सुल्तानपुर में मूर्ति स्थापना पर दी नसीहत
2026-10-31
-
15 आईएएस का स्थानांतरण, कृषि उत्पादन आयुक्त बनें अनुराग श्रीवास्तव
2026-10-31
-
झांसी में वकील-पुलिस टकराव और होटलों पर आधी रात छापेमारी
2026-10-31
-
फुलियाखुर्द चुनाव: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी को झटका
2026-10-31
-
अयोध्या के आसमान पर 2,100 ड्रोन से जीवंत होंगे रामायण प्रसंग
2026-10-31
-
जिन्ना को आदर्श मानने वाले सरदार पटेल के अनुयायी नहीं हो सकतेः CM योगी
2026-10-31
-
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों की मदद करेगी सरकारः सीएम नायडू
2026-10-30
-
हिमाचल प्रदेश में 2 नवंबर तक जारी रहेगा बारिश और बर्फबारी का दौर
2026-10-30
-
रामनगरी में छह घंटे का टूर पैकेज, अयोध्या के प्रमुख मंदिरों का कराएगा दर्शन
2026-10-30
-
LUCKNOW: भैंसोरा के नंदनवन में खेलने पर प्रतिबंध, बच्चों के लिए लगाए गए हैैं झूले
2026-10-30
-
MP में 2 नवंबर तक रहेगा चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 33 जिलों में अलर्ट
2026-10-30
-
बिहार में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, बारिश और आंधी-तूफान; फसलें नष्ट
2026-10-30
-
इंदौर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज
2026-10-30
-
अयोध्या दीपोत्सव 2026: रामनगरी में तैयारियां तेज, होटल और होम स्टे फुल
2026-10-30