IND Vs ENG T20 World Cup 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस रोमांच मुकाबले ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। भारत द्वारा दिए गए 253 रनों के जवाब में इंग्लैंड के टीम 246 रन बना पाई। हालांकि जेकब बेथेल ने इंग्लिश टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की। लेकिन वह भी नाकामयाब रहे। इस मैच भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।
उधर टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी सोशल मीडिया के ज़रिए टीम को जीत की बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक कॉमेडी वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डांस करते दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस तरह आप फाइनल में पहुंचते हैं... क्या शानदार जीत है, टीम इंडिया!"
एक्टर सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर बधाई दी। उन्होंने टीम इंडिया की एक फ़ोटो शेयर की और लिखा, "मेरा महान भारत, 1.4 बिलियन दिल इस जीत का जश्न मना रहे हैं।" सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी टीम की जीत पर खुशी ज़ाहिर की और उम्मीद जताई कि फ़ाइनल में भारतीय झंडा ऊँचा लहराएगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर टीम की एक फ़ोटो पोस्ट की और लिखा, "अब फ़ाइनल में तिरंगा फहराने का समय आ गया है।"
प्रीति जिंटा ने भारतीय टीम को उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "नीली जर्सी वाली भारतीय टीम को बधाई! क्या शानदार मैच था और भारतीय टीम ने क्या ज़बरदस्त प्रदर्शन किया! T20 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में शानदार एंट्री।"
इस बीच, सुनील शेट्टी ने पूरी टीम को जीत की बधाई दी, लेकिन अक्षर पटेल को टीम की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने लिखा, "पूरी टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अक्षर पटेल के दो शानदार कैच ने जीत का रास्ता बनाया।"
इस बीच, अंगद बेदी ने टीम के लिए एक प्यारा पोस्ट लिखा, जिसमें जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की तारीफ़ की। उन्होंने लिखा, "फ़ाइनल का रास्ता साफ़ हो गया है, और इससे पूरी भारतीय टीम का हौसला बढ़ा है।" जसप्रीत बुमराह की शानदार बॉलिंग और अक्षर पटेल के दो कैच ने मैच का रुख़ बदल दिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इंडियन क्रिकेट टीम का फाइनल में एंट्री वाला पोस्टर शेयर किया और उसमें दिल वाले इमोजी भी एड किए। इसके अलावा, वरुण धवन, रवीना टंडन, शहनाज़ गिल, मुनमुन दत्ता और आयुष्मान खुराना ने भी फोटो पोस्ट करके पूरी टीम को बधाई दी और सेमीफाइनल जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।
मैच की बात करें तो भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के 42 गेंदों पर बनाए गए 89 रन की मदद से 253 रन बनाए थे। जैकब बेथेल के 48 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली गई 105 रन की यादगार पारी के बावजूद इंग्लैंड 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी और मैच 7 रन से हार गई।
टीम इंडिया के T20 फाइनल में पहुंचने से क्रिकेट फैंस और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ बहुत खुश हैं। अब सभी को फाइनल मैच का इंतज़ार है। टीम इंडिया रविवार को अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूज़ीलैंड से खेलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: कॉमेडी-कन्फ्यूजन और रोमांस से भरपूर वरुण धवन की फिल्म
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04
'Peddi' की सफलता के लिए 'तिरुपति बालाजी' के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, नंगे पांव चढ़ी 3,550 सीढ़ियां
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-03
2026-06-03
नुसरत भरूचा के RCB की जीत वाले वीडियो में सुनाई दी 'आपत्तिजनक' आवाज ! मचा बवाल, जानें दावे की सच्चाई
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
दिल्ली हाईकोर्ट से वरुण धवन को बड़ी राहत, AI और डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर लगी रोक
2026-06-01
Suman Kalyanpur: दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू व PM मोदी ने जताया दुख
2026-06-01