'घूसखोर पंडत' के बाद 'यादव जी की लव स्टोरी' पर मचा बवाल, संभल समेत प्रदेश भर में यादव समुदाय के लोगों का जोरदार विरोध-प्रदर्शन
खबर सार :-
फिल्मों के नाम और कहानियों को लेकर इन दिनों विवाद बढ़ता जा रहा है। नेटफ्लिक्स की घूसखोर पंडत के बाद अब यादव जी की लव स्टोरी टाइटिल पर विवाद खड़ा हो गया। संभल समेत यूपी में कई स्थानों पर यादव समुदाय के लोगों ने फिल्म के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि फिल्म का नाम और कहानी उनके समाज को गलत तरीके से पेश करती है। फिल्म सिनेमाघरों में 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है।
खबर विस्तार : -
संभल : इन दिनों फिल्मों के नामों और कहानियों को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। पहले नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विरोध देखा गया था और अब इसी कड़ी में एक नई फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' विवादों में आ गई है।
यादव समुदाय के लोगों ने फिल्म के खिलाफ किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन
मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आया है, जहां यादव समुदाय के लोगों ने फिल्म के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। बुधवार को संभल में यादव समुदाय के लोगों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर जलाए और उन्हें पैरों से रौंदकर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की।
फिल्म के जरिए यादव समाज की गलत छवि बनाए जाने का आरोप
लोगों का आरोप है कि फिल्म का नाम और उसकी कहानी उनके समाज को गलत तरीके से पेश करती है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म की कहानी और शीर्षक यादव समाज को निशाना बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। इससे समाज की गलत छवि बनाई जा रही है। इसी नाराजगी के चलते लोगों ने सार्वजनिक रूप से पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया।
फिल्म को लेकर यूपी के अलग-अलग इलाकों में हो रहा विरोध-प्रदर्शन
'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। यादव समाज के लोगों ने फिल्म पर आपत्ति जताई है। सिनेमा हॉल संचालकों को चेतावनी दी गई थी कि अगर फिल्म की स्क्रीनिंग की गई तो विरोध और तेज किया जाएगा। कुछ जगहों पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।
रोमांटिक थ्रिलर मूवी है 'यादव जी की लव स्टोरी'
'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म का निर्देशन अंकित भड़ाना ने किया है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर कहानी है। इसमें लीड रोल में एक्ट्रेस प्रगति तिवारी और विशाल मोहन हैं। प्रगति ने 'सिंपल यादव' का किरदार निभाया है, जो एक शांत, घरेलू लड़की है। फिल्म में उनके और वसीम अख्तर नामक युवक की लव स्टोरी दिखाई गई है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10