Dhurandhar 2 Release Date: रिलीज से पहले विवादों में आई 'धुरंधर 2, सिख समुदाय ने निर्माताओं को दी चेतावनी
खबर सार :-
Dhurandhar 2 controversy: 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अपनी रिलीज़ से ठीक पहले एक बड़े विवाद में फंस गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स को एक लीगल नोटिस भेजा गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। नोटिस में दावा किया गया है कि फिल्म में रणवीर सिंह के सिख कैरेक्टर को....
खबर विस्तार : -
Dhurandhar 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, आर. माधवन और संजय दत्त स्टारर 'धुरंधर द रिवेंज' (धुरंधर 2) रिलीज को तैयार है। 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू होगा और 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। लेकिन रिलीज़ से पहले ही फिल्म विवादों में फंस गई है। सिख समुदाय ने फिल्म में रणवीर सिंह के कैरेक्टर पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि फिल्म सिख समुदाय की इमेज खराब करने की कोशिश कर रही है। सिख समुदाय ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स को भी चेतावनी दी है।
Dhurandhar 2 Controversy: क्यों नाराज है सिख समुदाय
महाराष्ट्र के एक सोशल एक्टिविस्ट विक्की थॉमस सिंह ने फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और एक्टर रणवीर सिंह, जो एक सिख कैरेक्टर निभा रहे हैं, के खिलाफ CBFC और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में लीगल नोटिस फाइल किया है। नोटिस में कहा गया है कि सिख समुदाय तंबाकू का सेवन नहीं करता और सिख धर्म में तंबाकू और धूम्रपान का सख्त निषेध है। ऐसे में फिल्म में ऐसा सीन दिखाना न सिर्फ धार्मिक रूप से असंवेदनशील है, बल्कि पूरे सिख समुदाय की आस्था का अपमान भी है।
सिख समुदाय ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
दरअसल सिख समुदाय द्वारा भेजे गए नोटिस में दावा किया गया है कि फिल्म में रणवीर सिंह के सिख किरदार को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जो सिख धर्म के सिद्धांतों और परंपराओं के खिलाफ है। उनकी मांग है कि फिल्म से सिखों को स्मोकिंग करते हुए दिखाने वाले सभी सीन तुरंत हटाए जाएं। ऐसे सीन फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और फिल्म से जुड़े दूसरे प्रमोशनल मटीरियल से भी हटाए जाएं। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर निर्धारित समय में ये मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Dhurandhar 2 Release Date: 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि यह विवाद ऐसे समय पर आया है जब फिल्म ('धुरंधर 2') 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। जिसका ट्रेलर लोगों को काफी एक्साइटेड कर रहा है। ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। वहीं विवादों के बावजूद, एडवांस बुकिंग अच्छी चल रही है, लेकिन इस लीगल नोटिस से फिल्म की इमेज पर असर पड़ सकता है। उम्मीद है कि दोनों पार्टियां मिलकर कोई हल निकाल लेंगी।
Dhurandhar 2 की कहानी
बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी नाम के एक काल्पनिक जासूस का रोल कर रहे हैं, जो हमजा अली बनकर पाकिस्तान में दुश्मनों के बीच रहता है और उनके बारे में भारत को जानकारी देता है। फिल्म के पहले पार्ट में जसकीरत सिंह रंगी को एक कैदी के रूप में दिखाया गया था, जिसे ट्रेनिंग मिलने के बावजूद पाकिस्तान भेज दिया गया था। अब फिल्म के दूसरे पार्ट में जसकीरत सिंह रंगी की जिदगी से जुड़े कई राज खुलने वाले हैं।
'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग जारी
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई-थ्रिलर 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। फिल्म के पेड प्रीव्यू को मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, अब नॉर्मल एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। विशेषज्ञों की मानें तो उनका अनुमान है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ पहले ही दिन 100 करोड़ के ओपनिंग रिकॉर्ड तक पहुंच सकती है। हालांकि, अभी ऐसी सिर्फ उम्मीद की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10