Kriti sanon upcoming movie: फिल्म ''कॉकटेल 2'' में अभिनेत्री कृति सेनन के साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर नजर आएगें। कृति सेनन ने कई बड़ी और सुपरहिट मूवी जैसे- तेरी बातों में उलझा जिया, तेरे इश्क में जैसी दमदार फिल्मों के बाद अब ''कॉकटेल 2'' में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। 19 जून को सिनेमा में रिलीज होने वाली मूवी का पहला गाना जब तलक रिलीज हो चुका है। दर्शकों द्वारा इसे खूब प्यार मिल रहा है। यह फिल्म लाइट हार्टेड रोमांटिक कॉमेडी मूवी है। इस फिल्म को ज्यादातर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को लेकर 10 करोड़ की ओपनिंग की खबर है। अगर यह सच हुआ तो कृति सेनन डबल डिजिट ओपनिंग में हैट्रिक लगाएंगी। इससे पहले कृति सेनन ने तेरे इश्क में 15.81 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। उनकी दूसरी मूवी क्रू ने 10.21 करोड़ रुपये की शुरूआत की थी।
इस फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानीया हैं और दिनेश वीजान के मैडॉक फिल्म ने प्रोड्यूस किया है। साल 2012 में आई ''कॉकटेल 2'' में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी जैसे बड़े स्टार मुख्य किरदार में नजर आए थे। इसके साथ ही इस फिल्म ने 122 करोड़ का जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
इसके साथ ही अगर कृति सेनन के करियर के शुरुआती फिल्म की बात करें तो साल 2014 में फिल्म ''हीरोपंती'' से डेब्यू किया था। इस फिल्म को काफी सराहना मिली थी। इसके बाद उन्होंने दिलवाले, राबता, अर्जुन पटियाला, बरेली की बर्फी, हाउसफुल 4, मिमी, हम दो हमारे दो, शहजादा, भेड़िया, बच्चन पांडे, आदिपुरुष, गणपथ, लुका छिपी जैसी शानदार फ़िल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली। फिल्म मिमी के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
अन्य प्रमुख खबरें
Salim Kumar: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर सलीम कुमार का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2026-06-07
2026-06-06
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: कॉमेडी-कन्फ्यूजन और रोमांस से भरपूर वरुण धवन की फिल्म
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04
'Peddi' की सफलता के लिए 'तिरुपति बालाजी' के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, नंगे पांव चढ़ी 3,550 सीढ़ियां
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-03
2026-06-03
नुसरत भरूचा के RCB की जीत वाले वीडियो में सुनाई दी 'आपत्तिजनक' आवाज ! मचा बवाल, जानें दावे की सच्चाई
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
दिल्ली हाईकोर्ट से वरुण धवन को बड़ी राहत, AI और डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर लगी रोक
2026-06-01