अपना घर होने के बावजूद, किराए पर अकेले क्यों रहते हैं भारती के पति
खबर सार :-
Bollywood news: बॉलीवूड के मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया द्वारा दिए गए एक पॉडकास्ट में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हर्ष अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल छोड़कर एक किराए के मकान में रहना चाहते हैं, चलिए जानते हैं कि अखिर ऐसी क्या वजह है, जो उन्होंने ऐसी बात कही है?
खबर विस्तार : -
Bollywood news: बॉलीवूड के मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया द्वारा दिए गए एक पॉडकास्ट में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हर्ष अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल छोड़कर एक किराए के मकान में रहना चाहते हैं, भारती इस बात पर हर्ष से मजाकिया अंदाज मे थोड़ी नाराज दिखाई दे रहीं थी। हालांकि नेहा धूपिया के पूछने पर हर्ष का कहना था कि वो मानसिक शांति चाहते हैं और इस लिए किराए के मकान मे रहना चाहते हैं।
क्या है पूरा मामला
टीवी के मशहूर कपल में से एक कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों खूब चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि हर्ष लिंबाचिया अपना खुद का करोड़ों का आलीशान घर छोड़कर किराए के मकान में रह रहे हैं। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
किराए के मकान में क्यों
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने हैं। दोनों पति पत्नि अपने निजी जीवन से जुड़ी जानकारी अक्सर सोशल मीडिया पर ब्लॉग के माध्यम से साझा करते रहते हैं, लेकिन हाल-ही में एक हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। भारती और हर्ष ने एक पॉडकास्ट में कहा, ''हर्ष ने मुझसे कहा कि एक दो घंटे मुझे सोने दो, किसी को मुझे परेशान मत करने देना,''लेकिन इस बात से अलग फ्लैट लेने का क्या मतलब है चलिए जानते हैं।
काम पर ध्यान
'हर्ष ने इस बात का जवाब देते हुए कहा, ''जानती हो मैने क्या किया है, मैने उसी बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है, ताकि हंगामें से दूर रहकर काम पर ध्यान दे सकूं. हालांकि मैने अभी तक वहां पर बिस्तर नहीं लगाया है।'' यह पॉडकास्ट नेहा धूपिया और अंगद बेदी के संग हुआ, हर्ष की बातों को सुनकर अंगद ने कहा कि ये ठीक है, फिर नेहा धूपिया ने पूछा कि घर में रहने में क्या दिक्कत है, आपके यहां तो औरतें सब कुछ संभालती हैं।
मानसिक शांति जरुरी
इस पर हर्ष ने जवाब देते हुए कहा, पुरुषों को मानसिक शांति की जरुरत होती है। इसपर भारती ने अपने पति को बीच में ही टोकते हुए कहा कैसी मानसिक शांति और उन दो चीजों को क्या जो मैं तुम्हारे लिए संभाल रही हूं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10