बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 का बुरा हाल, आवारापन 2 की रफ्तार भी पड़ी धीमी
खबर सार :-
बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 और सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 का छठा दिन कैसा रहा? इमरान हाशमी की फिल्म सनी की फिल्म से आगे बनी हुई है।
खबर विस्तार : -
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 'आवारापन 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, जबकि सनी देओल (Sunny Deol) की 'बंटवारा 1947' दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए संघर्ष कर रही है। दोनों फिल्मों की रिलीज को छह दिन हो चुके हैं और अब उनकी बॉक्स ऑफिस कमाई में बड़ा अंतर आ गया है। एक ओर जहां 'आवारापन 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं दूसरी तरफ अभी 50 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच पाई है।
Awarapan 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारापन 2' ने छठे दिन लगभग 6.75 करोड़ की कमाई की। हालांकि छठे दिन की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 107.50 करोड़ रुपये हो गई है। इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 153.59 करोड़ तक पहुंच गई है।
- 'आवारापन 2' के चार दिनों का कलेक्शन
- 'आवारापन 2' ने पहले दिन 22 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग ली।
- दूसरे दिन फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये कमाए
- तीसरे दिन 26 25 करोड़ का कलेक्शन किया
- फिल्म ने चौथे दिन 9.25 करोड़ का करोड़ का कारोबार किया।
- पांचवें दिन फिल्म में 9.5 करोड़ रुपये का बिजनेश किया।
- छठे दिन में भारी गिरावट आई। छठे दिन फिल्म सिर्फ 6.75 करोड़ ही कमा पाई।
आवारापन 2 की बात है, तो इस फ़िल्म के डायरेक्टर नितिन कक्कड़ हैं। यह फ़िल्म पुरानी यादों से जुड़ी है और 2007 में रिलीज़ हुई आवारापन का सीक्वल है। इसकी कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला भाग खत्म हुआ था। इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर यह एक्शन-ड्रामा दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स पा रही है और मजबूत रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
ये भी पढ़ेंः- तलाक कंफर्म? गोविंदा से विवाद के बीच बेटे संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दूसरी ओर, 'बंटवारा 1947' की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 1.40 करोड़ कमाए, जो अब तक का सबसे कम प्रदर्शन है। इससे भारत में इसकी कुल कमाई 32.15 करोड़ हो गई है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 45.42 करोड़ है।
- पहले दिन 5.75 करोड़ से ओपनिंग की
- दूसरे दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ कमाए
- तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये रहा
- चौथे दिन 2 करोड़ कमाए
- पांचवें दिन 2.25 करोड़ का बिजनेश किया।
- छठे दिन फिल्म ने सिर्फ 1.40 करोड़ कमाए।
बंटवारा 1947 की बात करें तो इस फिल्म की पृष्ठभूमि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के वक्त की है। फिल्म की कहानी असगर वजाहत के फेमस प्ले ‘जिसने लाहौर नहीं देखा वो जामिया ही नहीं’पर आधारित है। सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी जैसे बड़े स्टार्स वाली फिल्म के लिए छह दिनों का यह प्रदर्शन निराशाजनक माना जा रहा है। 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' की कमाई में बढ़ता अंतर साफ तौर पर बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के अलग-अलग हाल को दिखाता है।
ये भी पढ़ेंः- Niu Lai: एनिमेटेड फिल्म 'निउ लाई' ने बॉक्स ऑफिस मचाई धूम, पहले बेकार कहकर उड़ाया मजाक, अब कर रही बंपर कमाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26