अंतरा ने स्लीपर का टिकट लेेकर एसी कोच में जमाया कब्जा, सीट छोड़ने को लेकर पुलिस पर हमला किया

खबर सार :-

31 वर्षीय मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी को रेलवे पुलिस पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बाद में उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया।
अंतरा सोहम बनर्जी का हंगामा, गिरफ्तार-रिहा, रेलवे पुलिस पर किया था हमला

खबर विस्तार : -

मुंबईः ठाणे की 31 वर्षीय मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले की जांच बोरीवली जीआरपी कर रही है। आरोप है कि अरावली एक्सप्रेस के आरक्षित एसी कोच में अंतरा सोहम बनर्जी ने कथित तौर पर हंगामा और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मियों पर ब्लेड से हमला किया था। बोरीवली जीआरपी इंस्पेक्टर कुंडा गावड़े ने रविवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार 12 अगस्त की रात बनर्जी शूटिंग असाइनमेंट के लिए सूरत जा रही थीं। यात्रा के लिए उनके पास अरावली एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास का टिकट था।  लेकिन उन्होंने कथित तौर पर आरक्षित एसी कोच में जगह बना ली।

रात करीब साढ़े नौ बजे हंगामा शुरू हो गया

 उनकी यात्रा भी चल रही थी, तभी बोरीवली और दहानू के बीच रात करीब साढ़े नौ बजे हंगामा शुरू हो गया। काफी देर तक यह चलता रहा। साढ़े दस के आसपास उनसे सीट खाली करने के लिए कहा गया। लेकिन सीट खाली करने के बजाय उन्होंने संबंधित व्यक्ति पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता गया और इसकी जानकारी टिकट कलेक्टर को दी गई। टिकट कलेक्टर पर भी उन्होंने दबाव बनाया। इसके बाद आरपीएफ कर्मियों को विवाद की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक यामिनीकांत मिश्रा और कांस्टेबल राजेश कुमार ने मॉडल को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानीैं।

सीट खाली कराने के दौरान हिंसक व्यवहार किया

आरोप है कि बनर्जी ने उनके साथ भी अभद्रता कर गाली-गलौज शुरू कर दी। सीट खाली कराने के दौरान उनके साथ हिंसक व्यवहार किया। पुलिस से जो शिकायत की गई है, उसमें कहा गया कि ब्लेड से हमला करने तथा आरपीएफ पुलिस कर्मी की वर्दी और मोबाइल फोन को नुकसान पहुंचाया गया। हंगामा के दौरान स्थिति बिगडऩे लगी और इसे रोकने के लिए आरपीएफ कर्मियों ने कोच के दरवाजे बंद कर दिए। आरोप है कि इसके बाद बनर्जी ने कांच के शीषे तोडक़र बाहर निकलने की कोशिश की। पुलिस की सख्ती के बाद उन्हें दहानू रेलवे स्टेशन पर उतारकर रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया था।

यह भी पढ़ें : रानी मुखर्जी को मिली ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि, 2019 में शाहरुख को मिला था यह सम्मान

कुंडा गावड़े ने बताया कि शुरुआती पूछताछ और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से पता चला है कि एसी कोच का टिकट नहीं मिलने से बनर्जी परेशान हो सकती थीं। इसलिए उन्होंने गैरकानूनी रास्ता अपनाया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने रिश्तेदारों से संपर्क करने या कानूनी सहायता लेने से मना कर दिया था। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद वह शांत हो गईं। यह मामला 13 अगस्त को दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामला पुलिस का था, लिहाजा सुरक्षा को खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारियों को चोट पहुंचाने, हमला करने और जान बूझकर अपमानित करने सहित कई धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए नोटिस दी और फिर जमानत पर रिहा कर दिया।

FAQ...

कौन हैं अंतरा बनर्जी ?

अंतरा मूल रूप से कोलकाता के एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए साल 2013 में वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई आ गई थीं। पहले तो उन्होंने मुंबई के निर्मला निकेतन कॉलेज में बैचलर ऑफ सोशल वर्क में दाखिला लिया, लेकिन अभिनय के लिए काम मिला तो उन्होंने पढ़ाई रोक दी थी। कथक की वह एक अच्छी कलाकार हैं। प्रशिक्षित कथक डांसर और क्लासिकल सिंगर भी हैं।
यह भी पढ़ोः 

टेलीविजन से हुई थी कॅरियर की शुरुआत

अभिनय पसंद रहा, इसलिए करियर की शुरुआत 2012-13 में गुमराह एंड ऑफ इनोसेंस और सावधान इंडिया जैसे शो से की थी। उन्हें असल पहचान बढ़ो बहू, कसौटी जिंदगी की में भी देखा गया। लाल इश्क, कवच, और दिव्या दृष्टि आदि धारावाहिकों में काम किया। अंतरा ने साल 2014 में अक्षय कुमार की फिल्म द शौकीन्स में एक कैमियो रोल किया था। फिल्म यह है इंडिया, वेब सीरीज रागिनी एमएमएस रिटर्न्स, टी-सीरीज के म्यूजिक वीडियो छाप तिलक आदि में काम किया है।

यह भी पढ़ें  सोनम बाजवा कभी थी एयर होस्टेस, लेकिन फिल्मों में काम ज्यादा पसंद था, राह बदली और पहचान बनीं

अन्य प्रमुख खबरें