कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
खबर सार :-
Andrea del Val Attacked at Cannes Hotel: कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान 2025 की मिस वेनेजुएला एंड्रिया डेल वाल के साथ उनके होटल के कमरे में जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हमला उनके सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना के द्वारा किया गया है।
खबर विस्तार : -
Andrea del Val Attacked at Cannes Hotel: 2025 की मिस वेनेजुएला एंड्रिया डेल वाल के साथ एक बेहद चौकानें वाला मामला सामने आया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में ठहरी मिस वाल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई है। यह हमला चर्चित सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना ने किया है। इस घटना से होटल में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लगुना को गिरफ्तार कर लिया।
फ्रांस में आयोजित 2026 कान्स फिल्म फेस्टिवल
फ्रांस में आयोजित 2026 कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान एंड्रिया वाल के साथ हुई घटना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो खुद एंड्रिया वाल ने रिकॉर्ड किया था। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाथ में जूता लिए निडरता से लगुना सोफे पर बैठा है और एंड्रिया को मारने की धमकी दे रहा है उनका चेहरा खून से लथपथ हो गया है। होटल के उसी फ्लोर पर जब दूसरे लोगों को एंड्रिया के कमरे से मारपीट की आवाज सुनाई देती है, तो लोगों ने इसकी सुचना स्टाफ और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जियोवानी लगुना को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एंड्रिया ने इस घटना का वीडियो काफी बहादुरी से रिकॉर्ड किया है। हादसे के बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला और एंड्रिया काफी सदमे में नजर आ रही थीं।
एंड्रिया वाल के साथ हुई घटना
इस हालत में उनको देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनपर हमला कितनी बर्बरता से की गई थी। खून से सने होने के बावजूद उन्होंने कैमरे के सामने स्पेनिश भाषा में तंज कसते हुए कहा, ''देखो, यह सब जियोवानी लगुना ने किया है।बहुत-बहुत बधाई हो, जियोवानी। मै चाहती थी कि तुम दुनिया के सामने अपनी असली पहचान और अपना असली चेहरा दिखाओ।'' दुनिया के इतने बड़े मंच से इस तरह की दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। यूजर्स एंड्रिया के हौसले की तारीफ कर रहें हैं, तो वहीं आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
प्रतिष्ठित और भव्य कान्स फिल्म फेस्टिवल
कान्स फिल्म फेस्टिवल हर साल फ्रांस में आयोजित किया जाता है। यह दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और भव्य फिल्म समारोह माना जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर के बेहतरीन फिल्मों को एक इंटरनेशनल मंच प्रदान करना है। बड़े-बड़े फिल्म निर्माताओं और कलाकार इसमें शामिल होते हैं और रेड कारपेट के माध्यम से लग्जरी ब्रांड का प्रचार किया जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10