मी टू के बाद कैसे बदल गई आलोक नाथ की जिंदगी, बचपन के दोस्त ने किए बड़े खुलासे

खबर सार :-

बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी कहे जाने वाले आलोक नाथ ने इन दिनों लाइमलाइट  से दूरी बना ली है। उनके बचपन के दोस्त ने आलोक नाथ के कई अनसुने किस्से सुनाएं।
मी टू के बाद कैसे बदल गई आलोक नाथ की जिंदगी, बचपन के दोस्त ने किए बड़े खुलासे

खबर विस्तार : -

Alok Nath: बॉलीवुड इंडस्ट्री में संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर आलोक नाथ ने फिल्म दुनिया से दूरी बना ली है। खबर है कि वो इन दिनों काफी तनाव में जी रहे हैं। हाल ही में उनके बचपन के दोस्त ने आलोक नाथ के बारे में कई राज खोले हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्मों से दूर आजकल किस हाल में जिंदगी बिता रहे हैं। 

मी टू के बाद तनाव में आलोक नाथ

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आलोक नाथ को काफी फेमस एक्टर माना जाता है। फिल्मी जगत की दुनिया में उन्हें संस्कारी बाबूजी के नाम से प्रसिद्धि मिली है। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में संस्कारी पिता की भूमिका निभाई है। उन्होंने मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों में सलमान खान के पिता का रोल निभाया था, जिसके लिए उन्हें दर्शकों का बेहिसाब प्यार मिला। हालांकि साल 2018 में आए मी टू मूवमेट में उनपर आरोप लगाए गए, जिसके बाद वो इंडस्ट्री में दिखना ही बंद हो गए। मी टू विवाद का उन पर इतना गहरा असर पड़ा कि अब वो तनाव में जी रहे हैं। हाल ही में उनके बचपन के दोस्त और एक्टर राजेश पुरी ने  सिद्धार्थ कन्नन के साथ हुए एक इंटरव्यू में उनसे जुड़े कई खुलासे किए। राजेश ने बताया कि मी टू का आलोक पर इतना गहरा असर पड़ा कि उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई है। 

अब वो शराब नहीं पीते हैं और बहुत प्यार करने वाले इंसान- राजेश

राजेश ने इंटरव्यू में बताया कि अब आलोक ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है और वो अपने घर के बाहर भी बहुत कम दिखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब आलोक पर मी टू के आरोप लगे थे, तो इस खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया था। वो फिल्मों में अक्सर एक संस्कारी पिता का रोल निभा रहे थे, लोग उन्हें एक आदर्श पिता के रुप में जानते थे, लेकिन इन आरोपों के वजह से उनपर सवाल उठने लगे, जिसके बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह से अलग कर लिया और वो इंडस्ट्री से गायब ही हो गए। राजेश ने आगे कहा कि उनके पुराने दोस्त से हो सकता है कुछ गलतियां हुई हों, लेकिन वो आज भी आलोक को एक अच्छा इंसान मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब वो पूरी तरह बदल चुके हैं। अब वो शराब नहीं पीते हैं और बहुत प्यार करने वाले इंसान हैं। 

जिंदगी में सुकून और शांति की तलाश में आलोक नाथ

उन्होंने अपने दोस्त के बारे में आगे कहा कि आलोक को अगर कोई बात परेशान करती थी तो वो उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और जब वे शराब पीते थे तो बेहिसाब पीते थे। इस आदत ने उन पर काफी बुरा प्रभाव डाला। राजेश ने आगे बताया कि उन्होंने कई फिल्मों में उनके साथ काम किया, लेकिन किसी के साथ बुरा बर्ताव करते हुए नहीं देखा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शराब पीने के बाद आलोक का बर्ताव पूरी तरह बदल जाता था। उन्होंने कहा कि शराब पीने के बाद वो काफी आक्रामक और बेकाबू हो जाते थे। उन्होंने कई बार आलोक को मिलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया। इन दिनों आलोक ने आध्यात्म की ओर अपना रुख कर लिया है। अपनी जिंदगी में सुकून और शांति की तलाश कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: पेरिस Haute Couture Week में राहुल मिश्र के 'Devi' कलेक्शन पर बहस, डिजाइनर ने दी सफाई

अन्य प्रमुख खबरें