पेरिस Haute Couture Week में राहुल मिश्र के 'Devi' कलेक्शन पर बहस, डिजाइनर ने दी सफाई
खबर सार :-
पेरिस हाउते कूट्योर वीक में ईशा अंबानी और कार्डी बी की चर्चित ड्रेस के डिजाइनर राहुल मिश्रा का 'Devi' कलेक्शन इन दिनों विवादों में घिरा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर गौरव गुप्ता के कलेक्शन से तुलना के बाद अब कॉपी की बात पर बहस हो रही है। हालांकि इस पर राहुल ने अपनी बात भी रखी है।
खबर विस्तार : -
Haute Couture Week: फैशन जगत में पेरिस हाउते कूट्योर वीक को दुनिया का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित मंच माना जाता है। जहां दुनियाभर के बड़े-बड़े डिजाइनर्स अपने हाथों से बनाए हुए बेहतरीन कलेक्शन पेश करते हैं, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है, लेकिन इस बार के फैशन वीक में डिजाइन के साथ-साथ एक विवाद भी काफी चर्चा में है। आपको बता दें कि पेरिस हाउते कूट्योर वीक में ईशा अंबानी ने अपने ड्रेस और लुक से काफी सुर्खियां बटोरी थी। जहां एक ओर उनकी ड्रेस को देख तारीफ करते नहीं थक रहे थे, वहीं दूसरी ओर उस कलेक्शन को लेकर एक नई बहस शुरु हो गई है।
ईशा अंबानी की ड्रेस दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिरों के देवी-देवताओं की पत्थर की मूर्तियों से इंस्पायर्ड
ईशा अंबानी ने भारतीय फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा का 'Devi' पहना था। यह कलेक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल को खुद ही सामने आकर सफाई देनी पड़ी। राहुल मिश्रा ने इस बार पेरिस हाउते कूट्योर वीक में अपना 14 वां कलेक्शन 'Devi: The Eternal Muse' पेश किया था। उन्होंने कलेक्शन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इसमें भारतीय प्राचीन कला को बखूबी निखारा गया है। इसमें बनी दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिरों के देवी-देवताओं की पत्थर की मूर्तियों से इंस्पिरेशन लिया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें पत्थर की मूर्तियों जैसी दिखने वाली डिजाइन को कपड़ों पर बखूबी उकेरा गया है। जिसमें हाथों से महीन कढ़ाई की गई है।
कार्डी बी की ड्रेस कर्नाटका के चेन्नाकेशव मंदिर की मोहिनी मूर्ति से इंस्पायर्ड
राहुल मिश्रा ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य केवल रेशम और धागों की मदद से ऐसा भ्रम पैदा करना था, जिससे कपड़ा पत्थर की नक्काशी जैसा दिखे। इसे बनाने के लिए हर धागे पर बेहद बारीकी से काम किया गया है, जिससे ड्रेस में मूर्तियों जैसी आकृति नजर आए। फैशन वीक में सबसे ज्यादा चर्चा तब शुरु हुई, जब अमेरिकी रैपर कार्डी बी ने राहुल मिश्र की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनकर रैंप वॉक करती नजर आई। दरअसल कार्डी बी द्वारा पहनी हुई ड्रेस कर्नाटक के बेलूर स्थित चेन्नाकेशव मंदिर की 12वीं सदी की मोहिनी मूर्ति जैसी नक्काशी से इंस्पायर्ड थी। इसमें हाथ से कढ़ाई के माध्यम से पत्थर पर बनी जूलरी और ड्रेपिंग जैसा लुक बनाया गया था।
ईशा और कार्डी का लुक काफी चर्चित रहा
ईशा अंबानी भी राहुल मिश्र की डिजाइन किए गए आउटफिट में नजर आईं। जिस कारण ईशा और कार्डी का लुक काफी चर्चित रहा। डिजाइनर राहुल मिश्र ने बताया कि भारत की प्राचीन कला और मंदिरों की मूर्तियां सदियों से कलाकारों, मूर्तिकारों, फिल्मकारों और डिजाइनर्स के लिए प्रेरणा का स्रोत रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि अलग-अलग कलाकार एक ही सांस्कृतिक विरासत को अपने तरीके से पेश करते हैं, इस लिए इसे किसी एक डिजाइन से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04