‘भूत बंगला 2’ लेकर आएंगे अक्षय! फिल्म की सक्सेस के बाद सीक्वल बनाने की तैयारी में एकता कपूर
खबर सार :-
अक्षय कुमार की हाॅरर-काॅमेडी फिल्म भूत बंगला को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की सक्सेस से उत्साहित मेकर्स अब इसका दूसरा भाग बनाने पर विचार कर रहे हैं। 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 117 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
खबर विस्तार : -
Bhoot Bangla 2: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है। फिल्म की जबरदस्त कमाई और अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए प्रोड्यूसर एकता कपूर अब इसके दूसरे भाग पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्ममेकर्स इसे एक पूरी फिल्म फ्रेंचाइजी के तौर पर विकसित करना चाहते हैं।
इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अर्जुन आचार्य का किरदार निभाया है। जिसे मंगलपुर गांव में एक पुराना और रहस्यमयी बंगला विरासत में मिलता है। इसी बंगले के इर्द-गिर्द घूमती यह कहानी, हॉरर और कॉमेडी का एक दिलचस्प मेल पेश करती है। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपने खास कॉमिक अंदाज में भारतीय पौराणिक कथाओं के तत्वों को पेश किया है। फिल्म में मिथिला पालकर, वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फ़िल्म्स ने मिलकर पेश किया है।
नए सिनेमाई यूनिवर्स में बदलने की योजना
व्यावसायिक मोर्चे पर भूत बंगला अपनी पकड़ मजबूती से बनाए हुए है। अब तक फिल्म ने दुनियाभर में ₹117 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस सफलता से उत्साहित होकर, फिल्ममेकर्स अब कहानी को आगे बढ़ाने और इसे एक बड़े सिनेमाई यूनिवर्स में बदलने की योजना बना रहे हैं। हालांकि 'भूत बंगला 2' के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फिल्म की सफलता ने इसके सीक्वल की संभावनाओं को काफी मजबूत कर दिया है।
16 साल बाद लौटी अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 16 साल बाद फिर से साथ में काम किया है। इससे पहले 2010 में दोनों की फिल्म खट्टा-मीठा आई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10