Birthday Special : कॅरियर की दूसरी पारी में अभिनय के नए कीर्तिमान गढ़ रहे अक्षय खन्ना, जानें... सालों गायब रहने के बाद कैसे किया धमाकेदार कमबैक?
खबर सार :-
दिसंबर में आई आदित्य धर की मेगा-ब्लॉकबस्टर धुरंधर में अक्षय खन्ना के खूंखार डॉन रहमान डकैत के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। साल 2025 में आई छावा मूवी में औरंगजेब के रोल में भी अक्षय खन्ना को खूब पसंद किया गया। कॅरियर की दूसरी पारी में अक्षय खन्ना अपनी दमदार एक्टिंग से लोहा मनवा रहे हैं। इत्तेफाक, मॉम और दृश्यम 2 मूवी में तेज-तर्रार पुलिस वाले किरदार से उन्होंने जबर्दस्त वापसी की।
खबर विस्तार : -
Birthday Special : दिसंबर 2025 में आई आदित्य धर की मेगा-ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' में जब अक्षय खन्ना ने कराची के खूंखार डॉन का किरदार निभाया, तो 'रहमान डकैत' का रोल दर्शकों को खूब भाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर एक्टर्स ने यह रोल ठुकरा दिया था। पर अक्षय खन्ना ने इस चुनौती को स्वीकार किया।
जब 'धुरंधर' पर्दे पर आई, तो उनके 'रहमान डकैत' का किरदार ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। फिल्म में उनका स्वैग भरा डांस जेन-जी के लिए एक नए एंथम जैसा बन गया। साल 2025 में ही 'छावा' में उनके 'औरंगजेब' के किरदार ने भी क्रिटिक्स को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया।
साल 1997 में फिल्म 'हिमालय पुत्र' से बॉलीवुड में किया था डेब्यू
लेकिन 51 साल के इस 'शोस्टॉपर' की कहानी किसी आम सुपरस्टार जैसी नहीं है। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के पुत्र अक्षय खन्ना ने उस दौर में बॉलीवुड में कदम रखा, जब सिनेमा के पर्दे पर संवादों का शोर और ओवर-द-टॉप एक्टिंग का बोलबाला था। साल 1997 में अपनी पहली फिल्म 'हिमालय पुत्र' की असफलता के बाद, महज 21 वर्षीय अक्षय ने जे.पी. दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' से अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की। फिल्म के अंतिम दृश्यों में शौर्य और अदम्य साहस का परिचय देते 'धर्मवीर भाकरी' के किरदार ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।
'दिल चाहता है' मूवी बनी करियर का सबसे निर्णायक मोड़
हालांकि, 28 मार्च 1975 को मुंबई में जन्मे अक्षय खन्ना के करियर का सबसे निर्णायक मोड़ साल 2001 में फरहान अख्तर की फिल्म 'दिल चाहता है' के साथ आया। जिस दौर में उनके समकालीन अभिनेता मारधाड़ वाले किरदारों में व्यस्त थे, उस समय अक्षय ने 'सिद्धार्थ' के रूप में एक बेहद शांत और परिपक्व प्रेमी की भूमिका निभाई। कैनवास पर रंगों से बातें करने वाले 'सिड' का अपनी उम्र से बड़ी एक तलाकशुदा महिला के प्रति वह मूक और निश्छल प्रेम, हिंदी सिनेमा के सबसे संजीदा किरदारों में शुमार हो गया।
'हमराज', 'हंगामा', 'रेस' जैसी फिल्मों में मनवाया अभिनय का लोहा
उनकी आंखों की उदासी ने हिंदी सिनेमा में एक नए 'संवेदनशील मर्द' की परिभाषा गढ़ी। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला था। 'हमराज', 'हंगामा', 'रेस' जैसी फिल्मों में अपनी विलेनरी और कॉमेडी का लोहा मनवाने के बाद, और 'गांधी, माई फादर' जैसी फिल्म में ऐतिहासिक अभिनय करने के बावजूद एक दौर ऐसा आया जब अक्षय खन्ना अचानक गायब हो गए।
'इत्तेफाक,' 'मॉम' और 'दृश्यम 2' से की जबरदस्त वापसी
2012 से 2016 के बीच, पूरे 4 साल तक वो पर्दे से दूर रहे। कास्टिंग डायरेक्टर्स की लिस्ट से मानो जैसे उनका नाम काट दिया गया था। लेकिन, 'इत्तेफाक,' 'मॉम' और 'दृश्यम 2' के तेज-तर्रार पुलिस वाले के तौर पर उन्होंने अपनी जबरदस्त वापसी की। इसी ताकत ने उन्हें अपनी दूसरी पारी में 2025 के उस शिखर तक पहुंचाया, जहां तक पहुंचना आसान नहीं था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10