ऐश्वर्या राय के को-स्टार अब्बास ने झेली आर्थिक तंगी, टैक्सी चलाई और मैकेनिक बने, अब 'हैप्पी राज' से करेंगे वापसी
खबर सार :-
बॉलीवुड के 90 के दशक के फेमस एक्टर मिर्जा अब्बास एक चमकता सितारा के रुप में हिंदीं सिनेमा में उभरे थे, लेकिन कुछ समय बाद उनकी फिल्मों का क्रेज कम हो गया और उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
खबर विस्तार : -
Abbas Comeback: बॉलीवुड के 90 के दशक के फेमस अभिनेता मिर्जा अब्बास ने इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया, लेकिन समय के साथ उनकी फिल्मों का क्रेज कम होता गया और धीरे-धीरे उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गई। इस दौरान उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा। उन्होंने विदेशों में जाकर टैक्सी ड्राइवर, बाइक मैकेनिक का काम करना पड़ा। खबर ये है कि उन्हें टॉयलेट तक साफ करने पड़े।
ऐश्वर्या के को-एक्टर मिर्जा अब्बास आज किस हाल में
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने वाला हर शख्स की किस्मत एक जैसी नहीं होती है। कई मामलों में देखा गया है कि कुछ एक्टर या एक्ट्रेस इंडस्ट्री में आते हैं और काफी कम समय में ही लोगों पर अपना जलवा बिखेर देते हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद अपने करियर के पीक पर जाकर वो अचानक गायब हो जाते हैं। इन्हीं लोगों में से एक हैं मिर्जा अब्बास, जिन्होंने बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या के साथ उनके को-एक्टर के तौर पर काम किया और अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। अब्बास ने लगभग दो दशकों से अधिक समय तक इंडस्ट्री में काम किया। वो कमल हासन और बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ फिल्म हे राम में भी नजर आए थे। उनकी करियर की शुरुआती दिनों की बात करें तो मिर्जा अब्बास अली ने साल 1996 में फिल्म कधल देसम से अपने फिल्मी दुनिया की शुरुआती की थी। इस फिल्म में तब्बू और विनीत जैसे फेमस चेहरे लीड रोल में थे।
आर्थिक तंगी से जुझना पड़ा एक्टर को
फिल्म कधल देसम काफी हिट साबित हुई थी। अब्बास की यह डेब्यू फिल्म थी, जिससे वो तेलगू जगत के चमकते सितारे बन गए। इसके बाद उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरा। कुछ ही समय में उन्होंने काफी नाम कमा लिया, लेकिन जितनी तेजी से उनका करियर पीक पर गया उतनी ही तेजी से उनका क्रेज कम भी होने लगा। कुछ ही समय में उन्हें फिल्में मिलना कम हो गया। इस दौरान उन्होंने बिजनेस में अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने में काफी पैसे बर्बाद हो गए। उन पर काफी कर्ज हो गया, जिसे चुकाने के लिए उन्होंने कई छोटे-मोटे रोल किए। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी तंग थी की वो अपना किराया तक नहीं दे पा रहे थे और उनके पास सिगरेट तक खरीदने के पैसे नहीं थी।
हैप्पी राज से वापसी करने जा रहे अब्बास
अब्बास को अपना कर्जा चुकाने के लिए कोयमबेडू की अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी। इस आर्थिक तंगी से उबरने के लिए उन्होंने न्यूजीलैंड जाकर काम करने का फैसला किया, लेकिन विदेशों में भी उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। वहां जाने के बाद उन्हें बाइक मैकेनिक और टैक्सी ड्राइवर का काम किया। खबर ये भी है कि उन्हें टॉयलेट तक साफ करना पड़ा। साल 2010 से शुरु हुआ मुश्किलों का सफर कई सालों तक चला। साल 2023 में वो बिग बॉस तमिल में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। आज उन्हें मोटिवेशन स्पीकर के तौर पर जाना जाता है। लगभग 11 साल के लंबे ब्रेक के बाद वो साल 2026 में हैप्पी राज से वापसी करने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बावजूद 'राका' के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहीं दीपिका पादुकोण, रात की शिफ्ट में भी कर रहीं काम
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10