बंदूक साफ करते समय चली गोली, सेवानिवृत्त फौजी की मौत
खबर सार :-
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नगर से एक चौंकने वाली खबर सामने आई है। इसमें एक सेवानिवृत्त फौजी खून से लतपथ जमीन पर था। पास में एक बंदूक थी। उसकी मौत हो चुकी थी।
खबर विस्तार : -
कानपुर : मकान के ऊपर मंजिल से गोली चलने की आवाज आई। जो जिस हाल में था, वह दौड़ता हुआ ऊपर की ओर पहुंचा। कमरे के अंदर गए, वहां पर दामोदर नगर निवासी 51 साल के रामबाबू राजपूत लहूलुहान हालत में पड़ें थे। उनके पास एक बंदूक भी पड़ी थी। परिजन राजपूत को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया। यह सुनते ही चारों ओर रोने चीखने की आवाज गूंजने लगी।
दामोदर नगर निवासी खून से पथपथ था
यह मामला बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नगर का है। परिजनों के अनुसार, रविवार को राजपूत अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे। उसी दौरान बंदूक से अचानक गोली चल पड़ी। यह गोली सीधे रिटायर फौजी को जा लगी। परिवार के अन्य लोग उस समय कमरे में नहीं थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनी गई। इस आवाज पर ही राजपूत के परिजन दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पहुंचे। वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे।
यह भी पढ़ें : 1500 रुपये के विवाद में यात्री की पीट-पीटकर हत्या, पकड़े गए ईको चालक ने खोला राज
रामबाबू वर्ष 2012 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।
चिकित्सीय व्यवस्था के साथ पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी के आधारपर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक दामोदर नगर निवासी रामबाबू राजपूत 51 साल के थे। परिजन घायल हालत में उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। रेफर कर दिए जाने के बाद वहां से हैलट अस्पताल ले जाया गया। करीब एक घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामबाबू वर्ष 2012 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। मौजूदा हाल में वह कानपुर देहात के भोगनीपुर-पुखरायां स्थित एसबीआई में गनमैन के पद पर काम कर रहे थे।
बर्रा पुलिस-फोरेंसिक टीम पहुंची थी
इस पूरे मामले पर जब परिजनों की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि रामबाबू दूसरी मंजिल वाले कमरे में थे। वह अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ करने के लिए गए थे। अचानक कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इससे घर के सभी लोग दहल उठे। वह कमरे में पहुंचे तो रामबाबू घायल हालत में पड़े थे। बर्रा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर तमाम जानकारियां जुटाई हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण करते समय लाइसेंसी बंदूक और एक खोखा पाया गया है। इसे पुलिस ने पड़ताल के लिए ले लिया है। दूसरी ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
बेंगलुरु से लौटे बेटे ने सुनाया हाल
एक पहलू पर परिजनों ने बताया कि रामबाबू अपने बेटे सूरज की नौकरी को लेकर परेशान चल रहे थे। उसने राजपूत रेजीमेंट में सीधी भर्ती के लिए आवेदन किया था। उसका रिलेशनशिप सर्टिफिकेट नहीं बन पाया था। इस कारण वह भर्तीें चयन प्रक्रिया से बाहर हो चुका था। सूरज ने यह जानकारी अपने पिता को फोन पर दी थी। शनिवार देर शाम उसने बेंगलुरु से लौटने के बाद उसने पिता से बात कर पूरे मसले की जानकारी दी। मृतक और घटना के संबंध में बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच की गई है। इसमें बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चलने की बात सामने आई है।
अभी परिजनों ने नहीं दी तहरीर
जानकारी पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। दूसरे पहलू उसकी आत्महत्या पर भी जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिले तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल घटना को लेकर इलाके मे सनसनी मची हुई थी। यहां घटना को लेकर कई साल हैं। यद्यपि यह पुलिस के लिए जांच का विषय है। घटना के पहले घर का माहौल क्या था? बेटे को नौकरी न मिल पाने से क्या वहां कलह थी। कहीं कुछ और मामला तो नहीं था?
यह भी पढ़ें : बरेली की किशोरी, मथुरा राजकीय बालगृह में हत्या, पॉक्सो एक्ट पीड़िता नामजद
अन्य प्रमुख खबरें
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28
-
ऑपरेशन डिजिटल कवच: साइबर ठगी में ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट्स का खुलासा
2026-09-28
-
महिला पहलवानों की याचिका: बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, 9 अक्टूबर को सुनवाई
2026-09-28