कोलकाता : रात दो बजे लगी होटल में आग, नौ लोगों की जान गई
खबर सार :-
बीती रात कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके की फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हुई है। इनमें एक बच्चा भी है।
खबर विस्तार : -
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दो दिन पहले हुई एक होटल में आग की घटना की जांच भी पूरी तरह से नहीं हो पाई है कि दूसरे होटल से दहलाने वाली चीख-पुकार गूंजने लगी है। इसमें एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत की खबर है।
17 अगस्त को वीर भूमि जिले के तारापीठ क्षेत्र में होटल विदेशिनी में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना के बाद आज एक और दहलाने वाली घटना सामने आई है। यह कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके की फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित एक होटल की है। इसमें बुधवार की रात भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें : बेटी की हत्या कर दूसरों को फंसाने वाले पिता को उम्रकैद
चारों ओर घुटन सी महसूस की जा रही थी
अभी तक 6 लोगों के घायल होने की जानकारी है। पश्चिम बंगाल में लगातार आग की घटनाएं हो रही हैं। करीब 1 साल पहले मध्य कोलकाता के बीच फल पट्टी इलाके के अग्निकांड की याद ताजा कर दी है। उस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी। बीती रात फिर आग की घटना से कई लोगों की मौत हुई है। आग की भयावता का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें नौ लोगों की मौत हुई है। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग बेहोश होने लगे थे। आसपास के होटलों में भी अफरातफरी मच गई। धुएं का आलम यह था कि चारों ओर घुटन सी महसूस की जा रही थी। कई लोगों को तो केवल इस धुएं ने बीमार बना दिया। इन्हें अस्पताल पहुंचाना पड़ा। अफरातफरी के माहौल में पहुंचे दमकल और प्रशासन के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया था, तब तक रात के करीब ढाई बज चुके थे।
फायर ब्रिगेड ने कई गाड़ियां मौके पर भेजीं
थोड़ी देर पहले होटल की तीसरी मंजिल पर आग लगने की जानकारी मिली थी, देखते ही देखते चारों ओर धुआं ही धुआं फैल चुका था। आग की लपटों ने अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया। होटल में ठहरे हुए लोग जैसे तैसे भागते हुए देखे गए। इनको बचाने की चारों ओर से कोशिश की गई। फायर ब्रिगेड ने दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजीं। न्यू मार्केट थाने की पुलिस और आपदा प्रबंधन के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। यह होटल भी संकरी गली में होने के कारण दमकल की कई गाड़ियां बाहर ही खड़ी रह गईं। बहरहाल जैसे तैसे कर्मियों ने पाइपों को अंदर पहुंचाया और होटल के भीतर आग बुझाना शुरु किया। आग के कारण बताना अभी मुश्किल होगा, क्योंकि यह सवाल ऐसा है, जिसका उत्तर पहले तो छुपाने की कोशिश बड़े स्तर पर होती रहती है।
हाल जानने के लिए अस्पतालों में अफरातफरी
पिछले दिन तारापीठ की घटना में यही सामने आया है। बहरहाल, अभी तक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वास्तविक जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। घटनास्थल पर तमाम पुलिस कर्मियों के साथ प्रशासनिक अफसर और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम लगी हुई है। उधर, घायलों का हाल जानने के लिए अस्पतालों में भी अफरातफरी मची हुई है। सोमवार तड़के वीर भूमि की तारापीठ में हुए अग्निकांड के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है। घटना के बाद होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था।
कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया
रात में दमकल की चार गाड़ियां तत्काल भेज दी गई थी। इन लोगों का मानना है कि शुरुआत में जब आग लगी तो होटल में किसी को जानकारी नहीं हुई। आधी रात में आग लगने के कारण होटल में ठहरे कई लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अंदर फंसे लोगों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। लेकिन नौ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसमें एक बच्चा भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार मृतक में बांग्लादेशी नागरिक भी थे, जो इलाज के लिए कोलकाता आए हुए थे। न्यू मार्केट थाने की पुलिस घटना पर मौजूद है और आग लगने की जानकारी जुटा रही है। 18 अगस्त की दोपहर को कोलकाता एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम के दूसरी तल पर भी आग लगने की जानकारी मिली है। बहरहाल यहां दमकल कर्मियों और एयरपोर्ट के लोगों ने जल्दी ही आग पर काबू पा लिया था।
यह भी पढ़ें : असम में बाढ़ के बाद बर्बादी का मंजर, उजड़ गए गांव, टेंट में नई जिंदगी शुरू करने की कवायद
अन्य प्रमुख खबरें
-
वाराणसी के होटल में युवक ने प्रेमिका का गला रेता, फांसी लगाकर दी जान
2026-11-17
-
एआई से तेजी से बढ़ रहे बच्चों के यौन शोषण के मामले
2026-11-16
-
लखनऊ: भूत भगाने के नाम पर महिला डॉक्टर से 67 लाख की ठगी
2026-11-16
-
असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 23 की मौत
2026-11-13
-
कर्नाटक पुलिस ने एक ही परिवार के हत्याकांड मामले में सभी 7 शव बरामद किए
2026-11-10
-
Facebook पर बनी बुलंदशहर की lover की गाजियाबाद में हत्या, पांच महीने पहले हुई थी दोस्ती
2026-11-10
-
भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका से गिरफ्तार
2026-11-07
-
झांसी में दमकल चालक का वीडियो वायरल, अवैध वसूली के आरोप पर जांच शुरू
2026-11-04
-
झांसी सर्राफा बाजार में सुरक्षा और त्योहारी व्यवस्था का निरीक्षण
2026-11-03
-
बांदा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
2026-11-03
-
आजमगढ़ में एडीजी नवीन अरोड़ा ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-11-02
-
कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष हत्याकांड: अपहरण के बाद हत्या, तीन गिरफ्तार
2026-11-02
-
लखनऊ में यातायात माह 2026 का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा पर जोर
2026-11-01
-
लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले 06 अवैध SIM Box बरामद
2026-11-01
-
देवरिया में रोकी सफेद कार, डिग्गी से निकाला युवती का शव, यूपी में फेंका
2026-11-01