मणिपुर: उग्रवादियों का हमला, स्कूल प्रिंसिपल समेत चार की मौत
खबर सार :-
इंफाल, मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सशस्त्र उग्रवादियों ने एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल समेत चार लोगों की हत्या कर दी। हमले में एक व्यक्ति घायल है।
खबर विस्तार : -
इंफाल: :मणिपुर के कांगपोकपी जिले में गुरुवार को सशस्त्र उग्रवादियों के हमले में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल समेत चार लोगों के मारे जाने से सनसनी फैल गई है। हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।
उग्रवादियों ने करीब से की गोलीबारी
जानकारी के अनुसार मकुई अशंग और थानम्बा नागा गांवों के बीच एक सुनसान इलाके में यह हमला किया गया है। उग्रवादियों ने एक वाहन को निशाना बनाया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। घटना के संबध में इंफाल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों पीड़ित लियांगमाई नागा समुदाय के थे। उग्रवादियों ने इन पर करीब से गोलीबारी की। इसमें मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाते ही पहुंची पुलिस चारों शवों को सेनापति जिला अस्पताल ले गई। यहीं घायल व्यक्ति का इलाज किया गया।
वारदात के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं
इस वारदात के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन दिनदहाड़े हुई हत्याओं के बाद, नागा पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन ने सेनापति जिला मुख्यालय शहर में दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया। यह इलाका आईटी रोड के किनारे बसे नागा समुदायों के लिए जीवन रेखा का काम करता है। विभिन्न नागा संगठनों ने कहा है कि दो से तीन सशस्त्र कुकी उग्रवादियों ने यह वारदात की है। उन्होंने मकुई अशंग और थानम्बा नागा के बीच निर्दोश नागा नागरिकों को निशाना बनाया।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठी
पीड़ितों की पहचान भी कर ली गई है। इनमें विसोबू चारेनमई, ताडसोंगबू रिंगकांगमई, मारियाकदिबू विजुनामई और अनिल विजुनामई आदि हैं। हमले में गैकामंग रिंगकांगमई घायल हैं। इस हमले में नागा छात्र नेता जापौ एमके बाल-बाल बचे। ताडसोंगबू रिंगकांगमाई निजी शिक्षण संस्थान राइट पाथ स्कूल के संस्थापक और प्रधानाचार्य थे, जबकि विसोबू चारेनामई चावांगकिनिंग ग्राम प्राधिकरण के अध्यक्ष और एक स्थानीय संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष थे।
हत्या मामले पर अभी ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि मणिपुर में नागा लोगों की सर्वोच्च संस्था, यूनाइटेड नागा काउंसिल (यूएनसी) है। उसने एक बयान में इन हत्याओं की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल किए हैं, कहा कि चूक के कारण ऐसा हुआ है। उधर, यूएनसी ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। कहा है कि सुरक्षा बलों की तैनाती में मनमानी की गई है। यूएनसी ने मांग की है कि तत्काल दोषियों को गिरफ्तार करें।
सड़क पर यात्रियों की सुरक्षा की गुहार
पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाएं। संगठन की ओर से कहा गया है कि ऐसी घटनाओं के न्याय प्रक्रिया में देरी न हो। यूएनसी ने कहा कि यह घटना बता रही है कि शांति के लिए यह आरोपी खतरा बने हैं। इसके साथ ही कई तरीके से यह अशंति फैलाने की कोशिश करते हैं। नागा संगठनों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। यहां की आईटी रोड पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से हमले में शामिल लोगों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें : सिंगर की गर्दन, कमर और पेट पर गोलियों की बौछार, हरियाणा से जुड़े हो सकते हैं अंकित बालियान की हत्या के तार
अन्य प्रमुख खबरें
-
मेरठः आधी रात पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
2026-10-09
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28