झारखंड की सड़कों पर दौड़ीं सुरक्षा एजेंसियां, विधानसभा को बम से उड़ाने की दी धमकी
खबर सार :-
रांची में आज सुबह सुरक्षा एजेंसियां सड़कों पर सर्च अभियान चलाने निकलीं। विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद यहां की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
खबर विस्तार : -
रांची : शहर की कई सड़कों पर आज बम निरोधी दस्ते और डॉग स्क्वाड को सर्च अभियान चलाते हुए देखा गया। यह टीम सुबह से ही विधानसभा के आसपास पड़ताल कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद से चौकन्नी हैं। मेल में विधानसभा को उड़ाने की धमकी दी गई है।
दहशत के बीच से निकलते रहे लोग
दरअसल, झारखंड विधानसभा परिसर में पड़ताल करते हुए जवानों को देखकर लोग घबरा गए। बाद में पता चला कि एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इसके मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च अभियान चलाया है। दूसरी ओर विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी कई स्थानों पर अपना काम कर रही हैं।
शुक्रवार को विधानसभा परिसर के आसपास एरिया को भी देखा गया। विधानसभा परिसर में झारखंड जगुआर के बम निरोधी दस्ते और डॉग स्क्वाड ने एक-एक वस्तु चेक की। यह धमकी भरा ईमेल एक पदाधिकारी को भेजा गया है। विधानसभा के विभिन्न हिस्सों में सर्च अभियान के दौरान मौजूद भवन के आसपास भी क्षेत्र को संवेदनशील माना गया है।
विधानसभा के आसपास रखी जा रही नजर
सर्च अभियान के दौरान कुछ संदिग्ध और आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। इनको टीम ने सुरक्षित रख लिया है। सुरक्षा अधिकारियों ने विधानसभा परिसर की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त फोर्स लगा दी है। सड़कों पर दौड़ते हुए सुरक्षा जवानों को देखकर पहले तो लोग घबरा गए, लेकिन कुछ ही पलों में जानकारी भी मिली कि विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विधानसभा में प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ ही यहां के सुरक्षा उपायों पर भी ध्यान दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने जरूरत के हिसाब से फोर्स लगाई है। परिसर को अतिरिक्त नजर रखने के लिए सीसीटीवी आदि भी देखे जा रहे हैं। धमकी भरा ईमेल जब से मिला है, आसपास से गुजर रहे लोगों पर भी नजरें रखी जा रही हैं। इस मामले को लेेकर रांची विधानसभा थाने में प्राथमिकता भी दर्ज कर दी गई है। दूसरी ओर ईमेल की पड़ताल की जा रही है। धमकी भरा ईमेल किस स्थान से भेजा गया है? और किसी व्यक्ति की इसमें सहभागिता हो सकती है, इसकी जांच करने के लिए एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें : कोलकाता : रात दो बजे लगी होटल में आग, नौ लोगों की जान गई
छह महीने में दूसरी बार धमकी
ईमेल से संबंधित फुटप्रिंट और तकनीकी जानकारी के लिए एक्सपर्ट लगाए गए हैं। सबसे पहले यह पता लगाया जा रहा है कि यह किस स्थान से भेजा गया है। इसमें किसी सामूह का हाथ तो नहीं है। इस बारे में एजेंसियां संवेदनशील हैं। दरअसल, यह पहला मामला नहीं है। 6 महीना में रांची में कई महत्वपूर्ण और सरकारी सार्वजनिक स्थानों को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
करीब 6 महीने पहले रांची कलेक्ट्रेट सिविल कोर्ट और पासपोर्ट कार्यालय को भी धमकी दी जा चुकी है। इन इमारतों को बम से उड़ा देने की धमकी के पीछे मंशा क्या है? अब संदिग्ध परिसरों की सुरक्षा जवानों ने फिर से जांच पड़ताल की है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसी सार्वजनिक स्थानों के साथ ऐतिहासिक भवनों पर भी अपनी नजर बनाए है। फिलहाल माहौल को लेकर लोग डरे हुए हैं। बहरहाल अब जांच एजेंसियों को वहां तक पहुंचना है, जहां से ऐसा ई-मेल किया गया है।
यह भी पढ़ें : भारत में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष मर जाते हैं 2 लाख से अधिक लोग
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28
-
ऑपरेशन डिजिटल कवच: साइबर ठगी में ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट्स का खुलासा
2026-09-28
-
महिला पहलवानों की याचिका: बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, 9 अक्टूबर को सुनवाई
2026-09-28
-
शिमला में ढाबे पर ग्राहक बनकर आए बदमाश ने महिला से लूटा मंगलसूत्र
2026-09-27