Women's T20 World Cup : नीदरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में नंदिनी शर्मा को मौका
खबर सार :-
महिला टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को भारत के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर नीदरलैंड ने गेंदबाजी चुनी है। पिच में गेंदबाजों की मदद को लेकर नीदरलैंड की टीम अतिरिक्त फॉस्ट बॉलर के साथ उतरी है। भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर शानदार शुरूआत की है।
खबर विस्तार : -
Women's T20 World Cup : नीदरलैंड ने बुधवार को भारत के खिलाफ हेडिंग्ले में जारी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस मैच में एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं। भारत ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में हैट्रिक लेने वालीं 24 वर्षीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को मौका दिया है।
अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरी है नीदरलैंड की टीम
टॉस जीतने के बाद नीदरलैंड की कप्तान बैबेट डी लीड ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि पिच से हमें कुछ मदद मिलेगी और उम्मीद है कि बाद में हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे। मैं इस मौके के लिए बहुत उत्साहित हूं। भारत के खिलाफ खेलना एक सपना सच होने जैसा है, थोड़ी घबराहट भी हो रही है। हमने एक बदलाव किया है। हम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ खेल रहे हैं, जबकि एक बल्लेबाज को बाहर किया है।
भारतीय टीम को बल्ले और गेंद से पावरप्ले का बेसब्री से इंतजार
वहीं, टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "पहले बल्लेबाजी करने का शानदार मौका है और हम खुद को चुनौती देना चाहते हैं। हम बल्ले और गेंद से पावरप्ले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी योजनाओं पर टिके रहना और जितना हो सके देर तक बल्लेबाजी करना इस पिच पर अहम है। हमारी टीम में एक बदलाव है। अरुंधति आज आराम कर रही हैं और नंदिनी शर्मा की वापसी हुई है।
पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को दी थी 64 रनों से शिकस्त
'विमेन इन ब्लू' इस मुकाबले में जीत के क्रम को जारी रखने उतरी है, जिसने अपने अभियान के शुरुआती मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन से शानदार जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 68 रन, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली थी।
इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 17 ओवरों में 106 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि आलिया रियाज ने 18 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट हासिल किए। श्री चरणी को 3 विकेट हाथ लगे, जबकि शेफाली वर्मा ने 1 विकेट निकाला।
भारत की प्लेइंग इलेवन : शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा।
नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन : हीथर सीगर्स, फीबे मोल्केनबोअर, बैबेट डी लीड (विकेटकीपर/कप्तान), स्ट्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज्विलिंग, मर्थे वैन डेन राड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीगर्स और इसाबेल वोनिंग।
ये भी पढ़ें...ऑस्ट्रेलिया के सामने बांग्लादेश का सरेंडर, 63 गेंद पहले 9 विकेट से जीती कंगारू टीम
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02