Women's T20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया के सामने बांग्लादेश का सरेंडर, 63 गेंद पहले 9 विकेट से जीती कंगारू टीम
खबर सार :-
महिला टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश टीम को 63 गेंद पहले ही 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 77 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने 78 रनों का लक्ष्य 9.3 ओवर में हासिल कर लिया।
खबर विस्तार : -
Women's T20 World Cup : महिला टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने बांग्लादेश ने पूरी तरह सरेंडर कर दिया। बांग्लादेश की टीम को 63 गेंद पहले ही 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की दूसरे मैच में दूसरी जीत है, जबकि बांग्लादेश की दूसरे मैच में पहली हार।
टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम 77 रनों पर हुई ढ़ेर
मैच पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने अपने कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स के फैसले को सही साबित किया और बांग्लादेश को 20 ओवर में 8 विकेट पर 77 रन पर रोक दिया। बांग्लादेश की तरफ से सर्वाधिक 27 रन कप्तान निगार सुल्ताना ने बनाए। 47 गेंदों की पारी में निगार ने 2 चौके लगाए। रितू मोनी 26 गेंदों पर 16 रन बनाकर दूसरी श्रेष्ठ स्कोरर रहीं। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सकीं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से किम गार्थ ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2, कप्तान सोफी ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2, और एलिसे पेरी ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वॉरहेम को 1-1 विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया ने 9.3 ओवर में ही हासिल कर लिया 78 रनों का मामूली लक्ष्य
78 रनों का मामूली लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 9.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। जॉर्जिया वॉल 32 गेंदों पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि एलिसे पेरी 15 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। दोनों के बीच 47 रनों की नाबाद मैच विजयी साझेदारी हुई। विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी के रूप में ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र विकेट गिरा। मूनी 10 रन बनाकर आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र विकेट मारूफा अख्तर को मिला। एलिसे पेरी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02