WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
खबर सार :-
WI vs SL ODI Series: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज़ के लिए 15-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जो 3 जून से शुरू होगी। शिमरॉन हेटमायर टीम में वापस आ गए हैं, और तेज़ गेंदबाज़ अल्ज़ारी जोसेफ़ भी पीठ की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
WI vs SL ODI Series: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज़ के लिए 15 सदस्यीय वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है। टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप सौंपी गई, जबकि टीम खूंखार बल्लेबाज शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) की वनडे क्रिकेट में वापसी हुई है। माना जा रहा है कि हेटमायर को अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम में शामिल किया गया है।
WI vs SL: इस खूंखार खिलाड़ी की वापसी
क्रिकेट वेस्टइंडीज़ (CWI) ने बताया कि हेटमायर (Shimron Hetmyer) सीरीज़ के तीसरे और आखिरी मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे। हेटमायर आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे लेकिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इसके बाद भी उन्हें टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ, जो जुलाई 2025 से पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर थे, उनकी भी टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा, गुडाकेश मोती, जो नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे, उन्हें भी टीम में जगह दी गई है। पीठ की चोट से उबरने के बाद, जोसेफ़ पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए तैयार हैं।
3 से 8 जून तक खेली जाएगी ODI सीरीज
बता दें कि तीन मैचों की यह सीरीज़ 3, 6 और 8 जून को जमैका के सबीना पार्क में खेली जाएगी। इसके अलावा तीन मैचों की T20 सीरीज दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ भी खेली जाएगा। जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इस सीरीज़ के साथ, वेस्ट इंडीज़ 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफ़ाई करने के मकसद से एक अहम अभियान की शुरुआत करेगा।
वेस्ट इंडीज़ के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि श्रीलंका एक मज़बूत और अनुशासित ODI टीम है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाड़ियों में धैर्य और समझदारी से खेलने की काबिलियत है, और वे मौजूदा हालात के हिसाब से खुद को बखूबी ढाल लेते हैं। सैमी ने कहा कि यह सीरीज़ उनकी टीम के लिए अपने खेल के स्तर का एक पैमाना तय करने का एक बेहतरीन मौका है। टीम का मकसद फ़ील्डिंग में फुर्ती, बैटिंग में सोच-समझकर खेलना, और बॉलिंग में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना है।
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की वनडे टीम
वेस्टइंडीज ODI टीम: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरॉन हेटमायर, आमिर जांगू, अल्ज़ारी जोसेफ, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स और शमार स्प्रिंगर।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02