WI vs SL T20 : शाई होप ने खेली 65 रनों की कप्तानी पारी, वेस्टइंडीज ने पहले T20 मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
खबर सार :-
वेस्टइंडीज ने पहले टी20 मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस ने 51 और कुसल मेंडिस ने 36 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर-शेमार जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए। 148 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान शाई होप ने 65 रनों की कप्तानी पारी खेली।
खबर विस्तार : -
WI vs SL T20 : वेस्टइंडीज ने पहले टी20 इंटनरेशनल मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। किंगस्टन के सबीना पार्क में श्रीलंका से मिले 148 रनों के लक्ष्य को कैरेबियाई टीम ने 19.2 ओवर में आसानी से सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत रही दमदार
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत दमदार रही। पहले विकेट के लिए कप्तान होप ने ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर 6.2 ओवर में 67 रन जोड़े। किंग ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 37 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे शिमरोन हेटमायर ने आगाज तो शानदार अंदाज में किया, लेकिन वह 9 गेंदों में 17 रन बनाने के बाद वानिंदु हसरंगा का शिकार बने।
कप्तान होप ने खेली 65 रनों की कप्तानी पारी
होप ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 65 रनों की कप्तानी पारी खेली और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। होप ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। रोस्टन चेज ने 26 गेंदों में 16 रन बनाए, तो रोवमैन पॉवेल 6 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 2 विकेट वानिंदु हसरंगा ने चटकाए।
श्रीलंका ने 20 ओवर में बनाया 147 रन का स्कोर
इससे पहले, श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 147 रन लगाए। श्रीलंका टीम को पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। निसांका 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मेंडिस ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन बनाए।
श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने खेली 51 रनों की पारी
लसिथ क्रुस्पुल्ले को जेसन होल्डर ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा, जबकि पवन रत्नायके ने 4 रन बनाए। एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद कामिंदु मेंडिस एक एंड पर खड़े रहे और उन्होंने 39 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रनों की बेशकीमती पारी खेली। वहीं, दासुन शनाका ने 22 रनों का योगदान दिया।
वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर-शेमार जोसेफ ने चटकाए 3-3 विकेट
गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर और शेमार जोसेफ ने दमदार प्रदर्शन किया। होल्डर ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए, तो जोसेफ ने 29 रन देकर अफगानिस्तान के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, रोस्टन चेज ने एक विकेट चटकाया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
ये भी पढ़ें...दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, PM ने जताया शोक
अन्य प्रमुख खबरें
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03