West Indies Domestic Season Schedule : वेस्टइंडीज ने किया घरेलू सीजन के शेड्यूल का ऐलान, कैरेबियाई टीम करेगी श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की मेजबानी
खबर सार :-
वेस्टइंडीज ने साल 2026 के घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। घरेलू सीजन का मुख्य आकर्षण श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज होगी। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा होगी। घरेलू सीजन की शुरूआत श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से होगी। घरेलू सीजन की आखिरी सीरीज पाकिस्तान से खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की मेजबानी त्रिनिदाद और टोबैगो करेगा।
खबर विस्तार : -
West Indies Domestic Season Schedule : क्रिकेट वेस्टइंडीज ने साल 2026 के घरेलू सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। कैरेबियाई टीम श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की मेजबानी करेगी।
West Indies Domestic Season Schedule : श्रीलंका-पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी मुख्य आकर्षण
घरेलू सीजन का मुख्य आकर्षण श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो-दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज होगी, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा होगी। घरेलू सीजन की शुरुआत जमैका में 3-14 जून तक श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के साथ होगी, जिसमें तीन वनडे और इतने ही टी20 इंटरनेशनल मैच होंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 25-29 जून तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 3-7 जुलाई तक खेला जाना है। टेस्ट सीरीज के दोनों मुकाबलों की मेजबानी एंटीगुआ करेगा।
West Indies Domestic Season Schedule : न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी कैरेबियाई टीम
इसके बाद कैरेबियाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। 11, 13 और 16 जुलाई को शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों की मेजबानी गुयाना करेगा, जबकि 19 और 21 जुलाई को होने वाले आखिरी दो वनडे मुकाबले बारबाडोस में खेले जाएंगे। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक रिलीज में कहा, "फाइनल शेड्यूल के हिस्से के तौर पर बारबाडोस को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए होस्ट वेन्यू के तौर पर जोड़ा गया है, और अब आखिरी दो मैच वहीं खेले जाएंगे।
West Indies Domestic Season Schedule : पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा यह मैदान
वेस्टइंडीज घरेलू सीजन की आखिरी सीरीज पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 25-29 जुलाई और दूसरा टेस्ट 2-6 अगस्त तक खेला जाना है। इस टेस्ट सीरीज की मेजबानी त्रिनिदाद और टोबैगो करेगा। ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी के लिए यह सीरीज ऐतिहासिक साबित होगी और यह मैदान पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। वेस्टइंडीज अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में 9वें स्थान पर है और टीम ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं।
श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल :
पहला वनडे– 3 जून, सबीना पार्क, जमैका
दूसरा वनडे– 6 जून, सबीना पार्क, जमैका
तीसरा वनडे – 8 जून, सबीना पार्क, जमैका
पहला टी20 इंटरनेशनल – 11 जून, सबीना पार्क, जमैका
दूसरा टी20 इंटरनेशनल – 13 जून, सबीना पार्क, जमैका
तीसरा टी20 इंटरनेशल – 14 जून, सबीना पार्क, जमैका
पहला टेस्ट – 25-29 जून, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ और बारबुडा
दूसरा टेस्ट – 3-7 जुलाई, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ और बारबुडा
न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल :
पहला वनडे – 11 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना
दूसरा वनडे – 13 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना
तीसरा वनडे – 16 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना
चौथा वनडे – 19 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
पांचवां वनडे – 21 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
पाकिस्तान सीरीज का शेड्यूल :
पहला टेस्ट – 25-29 जुलाई, ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी, त्रिनिदाद एंड टोबैगो
दूसरा टेस्ट – 2-6 अगस्त, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद एंड टोबैगो
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21
-
IND vs NZ Test: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, भारत को मिली 118 रन की बढ़त
2026-11-21
-
IND A vs NEP: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
2026-11-21
-
IND vs NZ : फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन
2026-11-20
-
WTC Points Table: बांग्लादेश को रौंदकर टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
2026-11-19
-
IND vs NZ 1st Test: हेनरी शतक, न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 243 रन
2026-11-19
-
ICC ODI रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने लगाई लंबी छलांग
2026-11-18
-
18 साल का सफर और 5 ट्रॉफी, धोनी के संन्यास के साथ 'खत्म हुआ थाला युग
2026-11-17
-
IPL से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास, CSK में निभाएंगे मेंटर की भूमिका
2026-11-17
-
आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड
2026-11-17
-
वेलिंगटन टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
2026-11-17