West Indies T20 World Cup 2026 Team: शाई होप को मिली वेस्टइंडीज की कप्तानी, इविन लुईस बाहर, युवा-अनुभव का संतुलित स्क्वॉड घोषित
खबर सार :-
West Indies T20 World Cup 2026 Team: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शाई होप को कप्तान बनाते हुए 15 सदस्यीय टीम घोषित की। खराब फॉर्म के कारण इविन लुईस को बाहर रखा गया। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन के साथ टीम भारत-श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट में उतरेगी।
खबर विस्तार : -
West Indies T20 World Cup 2026 Team: : वेस्टइंडीज (West Indies ) क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज शाई होप (Shai Hope) को सौंपी गई है। चयन समिति के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि वेस्टइंडीज आगामी वैश्विक टूर्नामेंट में स्थिरता और संतुलन के साथ उतरना चाहता है। हालांकि, इस घोषणा में सबसे बड़ा नाम जो चर्चा में रहा, वह है इविन लुईस (Evin Lewis), जिन्हें टीम से बाहर रखा गया है।
इविन लुईस : लगातार खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम में जगह नहीं
बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर इविन लुईस (Evin Lewis) हाल ही में अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ टी20 सीरीज में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। चयनकर्ताओं ने उनके लगातार खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम में जगह नहीं दी। वहीं, तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिससे वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाजी यूनिट को झटका लगा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से किया जाएगा। वेस्टइंडीज की यह टीम दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ 27 से 31 जनवरी के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी, जिसे वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
कैरेबियन टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ करेगी
दो बार की टी20 विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को ग्रुप C में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नेपाल और इटली के साथ रखा गया है। कैरेबियन टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में स्कॉटलैंड (Scotland) के खिलाफ करेगी। इसके बाद 11 फरवरी को इंग्लैंड, 15 फरवरी को नेपाल और 19 फरवरी को इटली से मुकाबला होगा। टीम चयन में 2024 के घरेलू टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले 11 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, जिससे निरंतरता पर जोर साफ नजर आता है। टॉप ऑर्डर में जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग और शिमरोन हेटमायर पर भरोसा जताया गया है।
युवा बल्लेबाज क्विंटन सैम्पसन टीम में शामिल, रोस्टन चेज, अकील हुसैन और शेरफेन रदरफोर्ड की वापसी
इस बार युवा बल्लेबाज क्विंटन सैम्पसन (Quentin Sampson) को भी टीम में शामिल किया गया है। 25 वर्षीय सैम्पसन ने सीपीएल 2025 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पारियों में 241 रन बनाए थे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें खुद को साबित करना अभी बाकी है।ऑलराउंडर विभाग में रोस्टन चेज, अकील हुसैन और शेरफेन रदरफोर्ड (Roston Chase, Akeal Hosein and Sherfane Rutherford) की वापसी हुई है। वहीं, पूर्व कप्तान जेसन होल्डर, रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड को फिर से टीम में शामिल किया गया है, जिससे अनुभव को मजबूती मिली है। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, जायडेन सील्स और होल्डर संभालेंगे, जबकि स्पिन विभाग में हुसैन, चेज और गुडाकेश मोती अहम भूमिका निभाएंगे। कुल मिलाकर, वेस्टइंडीज की यह टीम युवा जोश और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण नजर आती है।
वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम
शाई होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन सैम्पसन, जायडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27