NZ vs WI : न्यूजीलैंड के 575 के जवाब में वेस्टइंडीज की दमदार शुरुआत, बिना विकेट गंवाए बनाए 110 रन
खबर सार :-
न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने सधी शुरूआत की है। न्यूजीलैंड के पहली पारी में बनाए गए 575 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर बिना विकेट गंवाए 110 रन बना लिए थे। जॉन कैंपबेल 45 और ब्रैंडन किंग 55 रन बनाकर नाबाद हैं। डेवन कॉन्वे के कॅरियर के दूसरे दोहरे शतक 227 की बदौलत न्यूजीलैंड ने बड़ा स्कोर बनाया।
खबर विस्तार : -
NZ vs WI : न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की गेंदबाजी बेहद साधारण रही थी, लेकिन इसकी क्षतिपूर्ति वेस्टइंडीज ने अपनी बल्लेबाजी से करने की कोशिश की है और दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक बिना विकेट गंवाए 110 रन बना लिए हैं।
जॉन कैंपबेल 60 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 45 और ब्रैंडन किंग 78 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड से पहली पारी के आधार पर अभी भी 465 रन पीछे है। वेस्टइंडीज ने अगर इसी तरह तीसरे दिन भी बल्लेबाजी की, तो टेस्ट रोमांचक हो सकता है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की।
NZ vs WI : डेवन कॉन्वे ने लगाया अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक
न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 1 विकेट पर 334 रन से शुरू की थी। कॉन्वे ने 178 और जैकब डफी ने 9 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। डेवन कॉन्वे ने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया। कॉन्वे 367 गेंद पर 31 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेलकर आउट हुए। ये उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था। केन विलियमसन 31 और ग्लेन फिलिप्स 29 रन बनाकर आउट हुए। रचिन रवींद्र 72 और एजाज पटेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे।
NZ vs WI : 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है न्यूजीलैंड
माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड रचिन को शतक का मौका देगी, लेकिन कप्तान लैथम ने 8 विकेट पर 575 रन पर पारी घोषित कर दी। पहले दिन लैथम ने 137 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे। लैथम ने 246 गेंद पर 1 छक्के और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाए थे। टेस्ट करियर का ये उनका 15वां शतक था।
वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए, जबकि जायडन सिल्स, एंडरसन फिलिप, और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2 विकेट लिए। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे चल रही है। सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड विजयी रही थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27