West Indies vs Pakistan Women : पाकिस्तान को 25 रन से हराकर वेस्टइंडीज ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
खबर सार :-
West Indies vs Pakistan Women T20 Tri-series: वेस्टइंडीज ने आयरलैंड में खेली जा रही महिला टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की महिला टीम को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले वेस्टइंडीज ने आयलैंड को हराया है।
खबर विस्तार : -
West Indies vs Pakistan Women T20 Tri-series: आयरलैंड में आयोजित महिला टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज में शुक्रवार को वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान की महिला (West indies women vs Pakistan women) टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में कैप्टन हेली मैथ्यूज, जेनेलिया ग्लासगो और चिनेल हेनरी की शानदार बॉलिंग परफॉर्मेंस की मदद से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 25 रन से हराकर विमेंस ट्राई-सीरीज T20 सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 200 रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम 174 रन ही बना सकी।
West Indies vs Pakistan Women: वेस्टइंडज ने बनाए थे 199 रन
आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद वेस्टइंडीज ने एक बार दमदार प्रदर्शन किया, जिससे पाकिस्तान को वापसी का मौका नहीं मिला। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज के लिए कैप्टन हेली मैथ्यूज ने तेज शुरुआत दी। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें नौ चौके शामिल थे। उनके आउट होने के बाद, अनुभवी स्टेफनी टेलर ने 39 रन बनाकर पारी को संभाला। जेनेलिया ग्लासगो और चिनेल हेनरी ने बीच और डेथ ओवरों में पाकिस्तानी बॉलर्स पर जमकर अटैक किया। ग्लासगो ने 25 गेंदों पर 42 रन की अहम पारी खेली, जबकि हेनरी 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रही। इन पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
WI W vs PAK W T20: 174 रन ही बना सकी पाकिस्तान
200 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले चार ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए। चिनेल हेनरी ने मुनीबा अली और आयशा जफर को आउट करके पाकिस्तान पर दबाव बना दिया। हालांकि, इसके बाद सायरा जबीन ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। रमीम शमीम और इरम जावेद ने भी अच्छी शुरुआत की लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके।
निचले क्रम में आलिया रियाज ने 28 गेंदों पर 37 रन और कप्तान फातिमा सना ने 14 गेंदों पर 27 रन की तेज पारी खेलकर मैच को दिलचस्प बनाने की कोशिश की। हालांकि, वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान टारगेट से काफी पीछे रह गया। पाकिस्तान 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन ही बना सका और वेस्टइंडीज ने 25 रन से जीत हासिल कर womens tri-series T20 series पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह मजबूत कर ली।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02