IND vs AFG ODI Series : टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ One Day सीरीज से बाहर
खबर सार :-
टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। रन मशीन विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज 13 जून से खेली जाएगी। स्पष्ट नहीं हो सका है कि कोहली को यह चोट कब और कहां लगी। कोहली की अनुपस्थिति टीम इंडिया के लिए दोहरा झटका मानी जा रही है। रोहित शर्मा भी इंजरी से जूझ रहे हैं और वनडे सीरीज खेलने पर संशय बना हुआ है।
खबर विस्तार : -
IND vs AFG ODI Series : टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होनी है।
Virat Kohli:हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं कोहली
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं और इसी कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कोहली को यह चोट कब और कहां लगी है। हालांकि, माना जा रहा है कि विराट रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच हुए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में चोटिल हुए हैं।
Rohit Sharma:इंजरी से जूझ रहे रोहित के खेलने पर संशय
कोहली की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए दोहरा झटका मानी जा रही है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा भी इंजरी से जूझ रहे हैं और उनके वनडे सीरीज में खेलने पर संशय बरकरार है। रोहित और हार्दिक पांड्या को वनडे टीम में जगह दी गई है लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।
13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा वनडे सीरीज का पहला मैच
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाना है। इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा। वहीं, तीसरे और अंतिम मैच की मेजबानी चेन्नई का एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम करेगा, जो 20 जून को खेला जाना है।
IPL 2026 में बल्ले से शानदार रहा कोहली का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन बल्ले से शानदार रहा। कोहली आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर रहे। उन्होंने 16 मुकाबलों में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 675 रन बनाए। कोहली ने टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए और टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया।
IPL फाइनल में विराट ने खेली 42 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 42 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली और वह नाबाद रहे। कोहली ने खिताबी मुकाबले में अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी (25 गेंद) भी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने छक्का लगाकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02