Sakibul Gani: बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 32 गेंदों में शतक जड़ बनाया नया रिकॉर्ड
खबर सार :-
Vijay hazare trophy 2025: सकीबुल गनी ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रच दिया। बिहार के कप्तान सकीबुल गनी विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज़ शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। गनी और वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक शतकों की मदद से बिहार ने VHT इतिहास में रिकॉर्ड स्कोर बनाया।
खबर विस्तार : -
Sakibul Gani Century Vijay hazare trophy 2025: भारत के डोमेस्टिक वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-2026 का बुधवार से आगाज हो गया है। टूर्नामेंट में पहले ही दिन रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने सबसे पहले 36 गेंद में शतक ठोक इतिहास रच दिया। वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंद में शतक पूरा करने वाले भारतीय बने। थोड़ी देर बाद झारखंड के कप्तान इशान किशन ने उनका रिकॉर्ड तोड़कर 33 गेंदों पर अपना शतक बना डाला।
Sakibul Gani ने 32 गेंदों में लगाई सेंचुरी
हालांकि ईशान किशन रिकॉर्ड एक घंटे भी नहीं टिक पाया। क्योंकि रांची के JSCA ओवल ग्राउंड में बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने 32 गेंदों में सेंचुरी लगाकर वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन दोनों को पीछे छोड़ दिया। साकिबुल गनी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया। साकिबुल गनी 40 गेंदों में 10 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 128 रनों की नाबाद पारी खेली।
ईशान किशन ने भी बुधवार को कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों में शतक बनाया था। किशन ने 39 गेंदों में 14 छक्कों की मदद से 125 रन की पारी खेली थी। लिस्ट ए क्रिकेट में, अनमोलप्रीत सिंह ने 21 दिसंबर 2024 को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था। वैभव सूर्यवंशी ने भी उसी मैच में 36 गेंदों में शतक बनाया था। यूसुफ पठान ने 2010 में महाराष्ट्र के खिलाफ 40 गेंदों में शतक बनाया था।
Vijay hazare trophy 2025: बिहार ने बनाया 574 रनों का रिकॉर्ड स्कोर
मैच की बात करें तो बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज़्यादा स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 6 विकेट पर 574 रन बनाए। कप्तान साकिबुल गनी के अलावा, सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले आयुष लोहारुका ने भी शतक बनाए। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 15 छक्कों और 16 चौकों की मदद से 84 गेंदों में 190 रन की पारी खेली।
वैभव के पास दोहरा शतक बनाने का पूरा मौका था, लेकिन वह 27वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। आयुष ने 56 गेंदों में 116 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 11 चौके शामिल थे। पीयूष सिंह ने 66 गेंदों में 77 रन का योगदान दिया, और मंगल मेहरौर ने 43 गेंदों में 33 रन जोड़े। लिस्ट ए क्रिकेट में पिछला सबसे बड़ा स्कोर तमिलनाडु का था, जिसने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2 विकेट पर 506 रन बनाए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27