Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झारखंड की टीम घोषित, ईशान किशन बने कप्तान
खबर सार :-
Vijay Hazare Trophy: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद, ईशान किशन (Ishan Kishan ) विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तान के तौर पर नज़र आएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए झारखंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है।
खबर विस्तार : -
Vijay Hazare Trophy: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने आने वाली विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को झारखंड टीम का कप्तान बनाया है। यह 50 ओवर का घरेलू टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें झारखंड अपना पहला मैच अहमदाबाद में कर्नाटक के खिलाफ खेलेगा।
Vijay Hazare Trophy: अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण
घोषित झारखंड टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। टीम में कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज, अभिनव शरण और विराट सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने हाल के सालों में व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।
ईशान किशन को मिला बड़ा ईनाम
ईशान किशन (Ishan Kishan) को कप्तान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद बनाया गया है। उनकी कप्तानी में झारखंड ने पहली बार SMAT का खिताब जीता। उन्होंने टूर्नामेंट की 10 पारियों में दो शतक और दो अर्धशतक सहित 517 रन बनाए। फाइनल में हरियाणा के खिलाफ उनके 101 रनों की तूफफानी पारी उनकी जीत में निर्णायक साबित हुई।
इस शानदार घरेलू प्रदर्शन के कारण उन्हें भारतीय टीम में भी वापसी का मौका मिला है। ईशान किशन को ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है, जहां वह संजू सैमसन के बैकअप ऑप्शन होंगे।
Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झारखंड टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), विराट सिंह, उत्कर्ष सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर और उप-कप्तान), रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, शरनदीप सिंह, शिखर मोहन, पंकज कुमार (विकेटकीपर), बाला कृष्णा, मोहम्मद कौनेन कुरैशी, शुभम शर्मा, अमित कुमार, मनीषी, अभिनव शरण, सौरभ शेखर, राजदीप सिंह, शुभम सिंह, सुशांत मिश्रा, विकास सिंह।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27