WPL 2026 : महिला प्रीमियर लीग में आज होंगे दो बड़े मुकाबले, इन टीमों के बीच होगा घमासान
खबर सार :-
WPL 2026 Today Match: विमेंस प्रीमियर लीग में आज सीज़न का पहला डबल हेडर खेला जाएगा। पहले मैच में यूपी बनाम गुजरात की टीमें आमने-सामने होंगी जबकि दूसरा मैच में दिल्ली बनाम मुंबई के बीच खेला जाएगा। मुंबई अपना पहला मैच हार चुकी है और जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।
खबर विस्तार : -
WPL 2026 : महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL) में शनिवार को दो बड़े मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबले में जहां यूपी वॉरियर्स (Up Warriorz Women) की भिड़ंत गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants Women) से होगी, वहीं दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से सामने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की चुनौती होगी। दोनों मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल एकेडमी में खेले जाएंगे।
UPW VS GG , WPL 2026 : 3 बजे शुरू होगा पहला मैच
यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स के बीच पहला मैच दोपहर 3 बजे (Match Timing) शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। नीलामी के बाद यूपी और गुजरात दोनों टीमें नई टीमों के साथ मैदान में उतर रही हैं। पिछले तीन सीज़न में दोनों टीमों का प्रदर्शन औसत रहा है। कोई भी टीम कभी फाइनल में नहीं पहुंची है।
नए कप्तान के साथ उतरेगी यूपी वॉरियर्स
यूपी वॉरियर्स इस सीजन में नई कप्तान मेग लैनिंग के साथ उतर रही है। लैनिंग ने पिछले तीन सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी, और दिल्ली तीनों सीजन में फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी। नई टीम के साथ, लैनिंग एक बार फिर सीज़न की मजबूत शुरुआत करने का लक्ष्य रखेंगी। सभी की निगाहें दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन पर भी होंगी, जिन्हें यूपी ने RTM (राइट टू मैच) कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदा है।
UPW VS GG: किसका पलड़ा भारी
एशले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था और पहली बार प्लेऑफ में पहुंची थी। इस सीज़न की टीम पिछले सीज़न की टीम से ज्यादा मजबूत है और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। यूपी और गुजरात के बीच यह मुकाबला दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की कप्तानी की श्रेष्ठता की भी परीक्षा है। पिछले तीन सीजन में दोनों टीमों के बीच 6 मैच हुए हैं। दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं।
UPW VS GG की संभावित प्लेइंग XI
GG Playing XI: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, आयुषी सोनी, कशवी गौतम, तनुजा कंवर, टिटास साधु, रेणुका सिंह। यूपी वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग XI
UPW Playing XI: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, हरलीन देओल, फोबे लिचफील्ड, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
MI vs DC , WPL 2026: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
दिन का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। यह मुंबई इंडियंस का इस सीज़न का दूसरा मैच होगा। शुक्रवार को, मुंबई को सीज़न के पहले मैच में RCB के खिलाफ आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई दिल्ली के खिलाफ जीत की तलाश में होगी।
दिल्ली इस सीज़न का अपना पहला मैच अपनी नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में खेलेगी। रोड्रिग्स पिछले तीन सीज़न से टीम का हिस्सा रही हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब वह कप्तान के तौर पर टीम की अगुवाई करेंगी। रोड्रिग्स पहले मैच में जीत हासिल करने का लक्ष्य रखेंगी। सभी की निगाहें DC की बल्लेबाज शैफाली वर्मा पर भी होंगी। मुंबई और दिल्ली ने पिछले तीन सीज़न में एक-दूसरे के खिलाफ 8 मैच खेले हैं। दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं।
MI vs DC की संभावित प्लेइंग XI
MI Playing XI: अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, साइका इशाक, सजीवन सजना।
DC Playing XI: लौरा वोल्वार्ड्ट, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कैप, चिनले हेनरी, निक्की प्रसाद, स्नेह राणा, अलाना किंग, श्री चरण, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर)।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27