Women Premier League : यूपी वॉरियर्स की फोएबे लिचफील्ड इंजर्ड, रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड की इस दिग्गज प्लेयर को किया गया शामिल
खबर सार :-
महिला प्रीमियर लीग 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन कर रही यूपी वॉरियर्स को तगड़ा झटका लगा है। यूपी वॉरियर्स की ओर से इस सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाली स्टार बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर यूपी वॉरियर्स ने इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोंस को टीम में शामिल किया है। लिचफील्ड ने 6 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से 243 रन बनाए हैं।
खबर विस्तार : -
Women Premier League : महिला प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वॉरियर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम सीजन के 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे (5वें स्थान पर) है। प्लेऑफ में पहुंचने के किसी भी संभावना को बनाए रखने के लिए टीम को आखिरी 2 लीग मैच जीतने हैं। इन दोनों मैचों से ठीक पहले यूपी वॉरियर्ज को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार खिलाड़ी फोएबे लिचफील्ड टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
Women Premier League : सीजन के बाकी मैचों से बाहर हुईं फोएबे लिचफील्ड
यूपी वॉरियर्स की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक फोएबे लिचफील्ड इंजर्ड हैं और इस वजह से सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गई हैं। फोएबे लिचफील्ड को क्वाड इंजरी हुई है। वह इलाज और रिकवरी के लिए अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौटेंगी। वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज से पहले फिट होने की कोशिश करेंगी।
Women Premier League : यूपी वॉरियर्स के लिए बड़ा झटका है लिचफील्ड का बाहर होना
महिला प्रीमियर लीग 2026 में फोएबे लिचफील्ड को 6 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक की मदद से 243 रन बनाए। फोएबे यूपी की बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी बनकर उभरी थीं। इसलिए उनका टूर्नामेंट से बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। लिचफील्ड की कमी को पूरा करना यूपी के लिए आसान नहीं होने वाला। फोएबे लिचफील्ड को यूपी वॉरियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के लिए हुई नीलामी में 1 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था।
Women Premier League : लिचफील्ड की जगह एमी जोंस को टीम में किया गया शामिल
फोएबे लिचफील्ड के बाहर होने के बाद यूपी वॉरियर्स की टीम ने रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड की 32 साल की विकेटकीपर एमी जोंस को टीम में शामिल किया है। एमी जोंस ने अब तक महिला प्रीमियर लीग का एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि टी20 फॉर्मेट का उन्हें अनुभव है। इंग्लैंड के लिए वह 125 टी20 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें 5 अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 1,666 रन बनाए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27