U19 World Cup के लिए भारतीय टीम घोषित, आयुष म्हात्रे बने कमान, वैभव को भी सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
खबर सार :-
U19 World Cup 2026 India Squad: भारतीय सेलेक्टर्स ने विश्व कप और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज़ के लिए U19 टीम की घोषणा कर दी है। साउथ अफ्रीका के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
खबर विस्तार : -
U19 World Cup 2026 India Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। आयुष म्हात्रे को टीम का कप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। इसके अलावा, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
U19 World Cup 2026: वैभव को सौंपी गई टीम की कप्तान
दरअसल वर्ल्ड कप से पहले, भारत 3 से 7 जनवरी तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन 50 ओवर के मैच खेलेगा। ये सभी मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले जाएंगे। आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा चोटिल हैं और इसलिए साउथ अफ्रीका टूर के दौरान 3 मैचों की सीरीज़ का हिस्सा नहीं होंगे। दोनों खिलाड़ी बेंगलुरु में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे और बाद में वर्ल्ड कप टीम में शामिल होंगे। आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अंडर-19 टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।
U19 World Cup 2026: भारत पांच बार जीत चुका है खिताब
गौरतलब है कि ICC पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप मैचों के बाद सुपर सिक्स स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। टीम इंडिया ग्रुप A में है, जिसमें न्यूजीलैंड, USA और बांग्लादेश भी शामिल हैं। भारतीय टीम अपना अभियान 15 जनवरी को USA के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद 17 जनवरी को बांग्लादेश और फिर 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होगा। भारतीय टीम अब तक पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022)।
Ind vs SA U19: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरोन जॉर्ज (उप-कप्तान),अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, हरवंश सिंह (विकेटकीपर),कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, आरएस अंबरीश, किशन कुमार सिंह, युवराज गोहिल, राहुल कुमार, उद्धव मोहन।
U19 World Cup 2026 India Squad
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, मोहम्मद एनान, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, डी. दीपेश ।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27