टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड लेगा बांग्लादेश की जगह- आईसीसी
खबर सार :-
स्कॉटलैंड की क्रिकेट टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह खेलेगी। आईसीसी ने यह फैसला बीसीबी के टी20 वर्ल्ड कप खेलने भारत न आने के बाद लिया। बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध किया था। टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाएगा।
खबर विस्तार : -
T20 World Cup : स्कॉटलैंड की क्रिकेट टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। बांग्लादेशी सरकार ने स्पष्ट किया था कि अगर आईसीसी बांग्लादेश के मैच दूसरे देश में शिफ्ट नहीं करता, तो उसकी टीम के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की गुंजाइश नहीं है।
यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के लिए भारत न आने के फैसले के बाद लिया गया है। गवर्निंग बॉडी की तरफ से जल्द ही इसकी आधिकारिक पुष्टि होगी। आगामी विश्व कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है।
बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने का किया था अनुरोध
चूंकि आईसीसी ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपना बयान जारी किया था और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) भारत न जाने पर अड़ा हुआ है, इसलिए स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह लेने के लिए तैयार है। बहुत जल्द आधिकारिक पुष्टि होने की उम्मीद है।
बीसीबी ने पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को बताया था कि दोनों देशों के बीच बिगड़ते संबंधों के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते वे विश्व कप मैच खेलने भारत नहीं जाएंगे। इसी के साथ बोर्ड ने अनुरोध किया था कि उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं।
आईसीसी ने दोहराया टी20 वर्ल्ड कप तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा
यह फैसला बीसीसीआई द्वारा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के निर्देश के बाद आया है। हालांकि, आईसीसी ने दोहराया कि टी20 वर्ल्ड कप तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा, जिसमें बांग्लादेश के मैच भारत में आयोजित होंगे। आईसीसी ने बीसीबी को टूर्नामेंट योजना के अनुसार खेलने पर अपना अंतिम फैसला बताने के लिए 24 घंटे की समय सीमा भी दी थी, लेकिन बांग्लादेश अपनी जिद्द पर अड़ा रहा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई न कर पाने वाला सबसे ऊंची रैंक वाला देश है स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई न कर पाने वाली टीमों में सबसे ऊंची रैंक वाला देश है। बांग्लादेश, भारत में न जाने के अपने रुख पर कायम है। ऐसे में स्कॉटलैंड इस देश की जगह लेने के लिए सबसे पहला विकल्प है। अगर बांग्लादेश के स्थान पर स्कॉटलैंड को विश्व कप में मौका दिया जाता है, तो यह देश शुरुआती चरण में ग्रुप-सी में रखा जाएगा।
ऐसे में बांग्लादेश 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। ये तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे। इसके बाद स्कॉटलैंड अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ खेलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27