India A Sri Lanka A Test : सुदर्शन-जुरेल का शतकीय प्रहार, भारत-ए की पहली पारी 452/6 के स्कोर पर घोषित
खबर सार :-
भारत ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पहली पारी 452/6 के स्कोर पर घोषित कर दी। मैच में भारतीय टीम की ओर से ओपनर साईं सुदर्शन ने 132 और कप्तान ध्रुव जुरेल ने 141 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। शेख रशीद ने भी 63 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका ए की ओर से चमिका गुणासेकरा ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। दिलुम सुदीरा ने 2 और रविंदु फर्नांडो को एक विकेट मिला।
खबर विस्तार : -
India A Sri Lanka A Test : भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी 452/6 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में भारत की तरफ से कप्तान ध्रुव जुरेल और साईं सुदर्शन ने शतक लगाए।
साईं सुदर्शन-आयुष पांडे ने दी शानदार शुरूआत
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। साईं सुदर्शन ने आयुष पांडे के साथ 23 ओवरों में 82 रन की साझेदारी की। आयुष 3 चौकों के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पड्डिकल मैदान पर उतरे, लेकिन सिर्फ 7 गेंदों का ही सामना कर सके, जिसमें 1 छक्के और 1 चौके के साथ 12 रन बनाए।
ओपनिंग बल्लेबाज सुदर्शन ने खेली 132 रनों की शानदार पारी
भारतीय टीम ने 96 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। यहां से साईं सुदर्शन ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। गायकवाड़ 53 गेंदों में 1 चौके के साथ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सुदर्शन ने ध्रुव जुरेल के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जुटाए। भारत-ए टीम को सुदर्शन के रूप में चौथा झटका लगा, जो 132 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस पारी में सुदर्शन ने 175 गेंदों का सामना किया, जिसमें 19 चौके लगाए।
141 रन बनाकर नाबाद रहे कप्तान जुरेल
यहां से कप्तान जुरेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शेख रशीद के साथ पांचवें विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। रशीद 5 चौकों के साथ 63 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जुरेल ने हर्ष दुबे के साथ छठे विकेट के लिए 86 रन जुटाए। दुबे ने 30 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि जुरेल 215 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के के साथ 141 रन बनाकर नाबाद रहे। मुकाबले के दूसरे दिन भारत-ए ने अपनी पहली पारी 452/6 के स्कोर पर घोषित की।
चमिका गुणासेकरा ने लिए सबसे अधिक 3 विकेट
श्रीलंका-ए की तरफ से चमिका गुणासेकरा ने 86 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि दिलुम सुदीरा ने 118 रन देकर 2 विकेट निकाले। रविंदु फर्नांडो को 1 विकेट हाथ लगा। भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच इस अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में कुल 2 मैच खेले जाने हैं। अगला मुकाबला इसी मैदान पर 2 जुलाई से शुरू होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02