पांचवां टी20 : श्रीलंका ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, 17 वर्षीय कमलिनी करेंगी डेब्यू
खबर सार :-
इंडिया और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के पांचवें मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। ओपनर स्मृति मंधाना और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की जगह गुनालन कमलिनी और स्नेह राणा को जगह दी गई है। 17 वर्षीय कमलिनी अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगी। श्रीलंका ने इनोका रणवीरा व माल्की मादरा को टीम में शामिल किया है।
खबर विस्तार : -
IND vs SL : श्रीलंका ने मंगलवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पांचवें टी20 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम 2 बदलावों के साथ इस मैच में उतरी है। 17 वर्षीय गुनालन कमलिनी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला है। स्मृति मंधाना और रेणुका सिंह को इस मुकाबले से आराम दिया गया है, जबकि स्नेह राणा के साथ जी कमलिनी इस मैच में नजर आएंगी।
बाएं हाथ की बल्लेबाज कमलिनी एक विकेटकीपर भी हैं, जिन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग के 9 मुकाबले खेले हैं। भारत ने इस सीरीज में न सिर्फ बल्लेबाजी, बल्कि गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, श्रीलंकाई टीम को सीरीज का अंतिम मुकाबला जीतने के लिए बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ फील्डिंग में भी सुधार करना होगा।
श्रीलंकाई टीम ने भी टीम में किए दो बदलाव
श्रीलंकाई टीम भी दो बदलावों के साथ इस मैच में उतरी है। इनोका रणवीरा और माल्की मादरा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जबकि माल्शा शेहानी और काव्या काविंदी को इस मैच से बाहर रखा गया है।
5 मुकाबलों की सीरीज में 4-0 से आगे है इंडिया
भारत ने सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद श्रीलंका के विरुद्ध 7 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने तीसरे मैच को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली थी। यहां से श्रीलंका ने चौथा मुकाबला 30 रन से गंवा दिया। फिलहाल टीम इंडिया 5 मुकाबलों की सीरीज में 4-0 से आगे है। भारत की कोशिश इस मैच को जीतकर 5-0 से क्लीन स्वीप करने की होगी। वहीं, श्रीलंकाई खेमा इस मुकाबले को जीतकर सम्मान बचाना चाहेगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन : शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन : हसिनी परेरा, चामरी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, रश्मिका सेवंडी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), निमाशा मदुशानी, इनोका रणवीरा और माल्की मादरा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27