SRH vs RR Eliminator: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, राजस्थान ने हैदराबाद को बुरी तरह से रौंदा, अब क्वालीफायर-2 में गुजरात से होगी भिड़ंत
खबर सार :-
SRH vs RR IPL 2026 Eliminator : राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया है। अब उनका मुकाबला क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटन्स से होगा।
खबर विस्तार : -
SRH vs RR Eliminator: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बुरी तरह से रौंदकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान (Rajasthan Royals ) ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की आतिशी 97 रनों की पारी की बदौलत 8 विकेट पर 243 रन बनाए। वैभव क्रिस गेल का सबसे तेज IPL सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ने ही वाले थे कि प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर एस. रविचंद्रन ने उनका कैच लपक लिया।
SRH vs RR: राजस्थान की क्वालीफायर-2 में गुजरात से होगी भिड़ंत
244 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad ) की शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा बिना रन बनाए आउट हो गए। ट्रैविस हेड भी 17 रन पर चलते बने। इसके बाद कुछ अच्छी पारियां देखने को मिलीं, लेकिन यह हैदराबाद को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थीं। पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑल आउट हो गई, इस तरह राजस्थान 47 रन से जीत गया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नितीश कुमार रेड्डी ने 38, सलील अरोड़ा ने 35, इशान किशन ने 33, शिवांग कुमार ने 27 और हेनरिक क्लासेन ने 18 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals ) के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। यश राज पुंजा को एक विकेट मिला। अब टूर्नामेंट का क्वालिफायर 2 मैच 29 मई को इसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। जीतने वाली टीम फाइनल में बेंगलुरु से भिड़ेगी।
SRH vs RR LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी
इससे पहले, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और ध्रुव जुरेल की धमाकेदार हाफ सेंचुरी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट पर 243 रन बनाए। सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 97 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के और पांच चौके शामिल थे, जबकि जुरेल ने 21 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे।
सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल (29) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ आठ ओवर में 125 रन जोड़े और रॉयल्स को शानदार शुरुआत दिलाई। सनराइजर्स के लिए प्रफुल्ल हिंगे सबसे सफल बॉलर रहे, जिन्होंने 54 रन देकर तीन विकेट लिए। कैप्टन पैट कमिंस ने चार ओवर में 64 रन दिए, जबकि शाकिब हुसैन ने चार ओवर में 52 रन दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02