SRH vs RR: एलिमिनेटर में हैदराबाद बनाम राजस्थान के बीच करो या मरो की जंग, पिच रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल
खबर सार :-
SRH vs RR Eliminator IPL 2026: आईपीएल 2026 Eliminator में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। मुल्लांपुर की हाई-स्कोरिंग पिच पर दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। जानें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI।
खबर विस्तार : -
SRH vs RR Eliminator IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) अब एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मैच नए चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला हैदराबाद और राजस्थान दोनों के लिए 'करो या मरो' जैसा है।
क्योंकि यहां से दोनों टीमों के लिए गलती की कोई भी गुंजाइश नहीं है। क्योंकि जो टीम एलिमिनेटर (Eliminator) में हारेगी, उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा। जबकि जीतने वाली टीम क्वालिफायर 2 (Qualifier 2) में जाएगी, जहां उसका मुकाबला क्वालिफायर 1 (Qualifier 1) में हारने वाली गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। गुजरात टाइटंस 26 मई की रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)के खिलाफ क्वालिफायर 1 में हार गई थी। टूर्नामेंट का फाइनल रविवार, 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
SRH vs RR Eliminator IPL 2026: दोनों टीमों की ताकत
मौजूदा फॉर्म को देखते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद इस समय एक बेहद मजबूत टीम नजर आ रही है। टीम ने सीजन के दूसरे हाफ़ में ज़बरदस्त वापसी की और लगातार बेहतरीन क्रिकेट खेलते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। बैटिंग डिपार्टमेंट में, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और क्लासेन जैसे खिलाड़ियों में किसी भी बॉलिंग अटैक को तहस-नहस करने की काबिलियत है। इस सीज़न के लीग स्टेज में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को दो बार हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ( Sunrisers Hyderabad) पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ इस नॉकआउट मुकाबले में उतर रही है।
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कभी-कभी टीम बेहद खतरनाक नजर आई, तो कभी-कभी पूरी तरह से बिखरी हुई। वे लीग स्टेज के आखिरी दिन ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाए। हालांकि, राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उनके खिलाड़ियों में बड़े मैचों में अचानक से मैच का पासा पलटने की काबिलियत है।
SRH vs RR Head-to-head Record: किसका पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 9 मुकाबले जीत पाई है। आंकड़े हैदराबाद के पक्ष में जरूर हैं, लेकिन प्लेऑफ क्रिकेट में पुराना रिकॉर्ड ज्यादा मायने नहीं रखता।
SRH vs RR Pitch Report: मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट
मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एलिमिनेटर (Eliminator) मैच के लिए पिच नंबर 4 का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सीज़न में यह पिच काफी हाई-स्कोरिंग रही है। राजस्थान रॉयल्स के लिए भी इस पिच से जुड़ी सुखद यादें हैं। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने इसी पिच पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। IPL 2026 में इस पिच पर खेले गए तीनों मैच उन टीमों ने जीते जिन्होंने लक्ष्य का पीछा किया। बुधवार 27 मई 2026 को होने वाले मैच में भी यही ट्रेंड देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 214 रन है। यानी यहां जमकर चौके-छक्के देखने को मिलेंगे।
SRH vs RR Probable playing XI: दोनों टीमों की संभावित XI
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित XI: ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल/प्रफुल हिंगे।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, शुभम दुबे, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा, रविंद्र जडेजा/रवि बिश्नोई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17