SL vs PAK 1st T20I: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान पहला टी20, विश्व कप की तैयारी परखने उतरेंगी दोनों टीमें
खबर सार :-
SL vs PAK 1st T20I Live Score: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज़ खेली जाएगी, जिससे दोनों टीमों को आने वाले बड़े इवेंट के लिए अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा।
खबर विस्तार : -
SL vs PAK 1st T20I Live Score: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (7 जनवरी) को दबुला में खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस सीरीज के जरिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अपनी तैयारियों को परखने उतरेंगी। आइए जानते हैं T20 फ़ॉर्मेट में किसका पलड़ा भारी है, श्रीलंका या पाकिस्तान।
SL vs PAK 1st T20I Live Score: किसका पलड़ा भारी
दांबुला में दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका और सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें पहला मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगी। श्रीलंका ने हाल ही में पाकिस्तान में त्रिकोणीय T20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम फाइनल में पाकिस्तान से हार गई। अपने घर में खेली जा रही इस T20 सीरीज में श्रीलंका अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पाने और वर्ल्ड कप से पहले आत्मविश्वास हासिल करने की कोशिश करेगा। श्रीलंका, भारत के साथ T20 वर्ल्ड कप 2026 की को-होस्टिंग कर रहा है।
दरअसल पाकिस्तान भी 2026 T20 वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगा। इसलिए यह सीरीज पाकिस्तान के लिए भी महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच T20 मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं, हालांकि पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक 24 मैच खेले जा चुके हैं। पाकिस्तान ने इनमें से 14 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने 10 जीते हैं।
SL vs PAK 1st T20I Live Score: कब और कहां देख सकेंगे मैच
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच मैच शाम 7 बजे खेला जाएगा। भारतीय फैंस यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर लाइव देख सकते हैं, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैनकोड पर उपलब्ध होगी।
SL T20I squad: पथुम निसांका, दासुन शनाका (कप्तान), कामिल मिशारा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, कामिंडू मेंडिस, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेज, महेश थीकशाना, ट्रेविन मैथ्यू, नुवान तुषारा, इशान मलिंगा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, दुष्मंथा चमीरा, मथिशा पथिराना।
PAK T20I squad: अब्दुल समद, अबरार अहमद, सलमान अली आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नाफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, उस्मान तारिक, शादाब खान, और उस्मान खान, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27