SL vs PAK 1st T20 Highlights: पहले टी20 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से दी शिकस्त
खबर सार :-
SL vs PAK 1st T20I Live Score: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज़ खेली जाएगी, जिससे दोनों टीमों को आने वाले बड़े इवेंट के लिए अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा। पहले मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका में करारी शिकस्त दी।
खबर विस्तार : -
SL vs PAK 1st T20 Highlights: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (7 जनवरी) को दबुला में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका के 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने मेज़बान श्रीलंका को पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए बुलाया। पाकिस्तानी गेंदबाज़ों ने श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों को पिच पर टिकने नहीं दिया। जनित लियानागे ने सबसे ज़्यादा 40 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। पूरी टीम 19.2 ओवर में 128 रन पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्ज़ा और अबरार अहमद ने सबसे ज़्यादा 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद वसीम और शादाब खान ने 2-2 विकेट लिए।
SL vs PAK 1st T20: पाकिस्तान को मिला था 129 रनों का लक्ष्य
जीत के लिए 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को सैम अयूब और साहिबज़ादा फरहान की बदौलत शानदार शुरुआत मिली। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेज़ी से 59 रन जोड़े। पावरप्ले खत्म होने से ठीक पहले, सैम अयूब को महेश थीक्षाना ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने 24(18) रन बनाए। इसके बाद, फरहान ने एक छोर संभाले रखा। उन्हें कुछ देर के लिए कप्तान सलमान आगा का साथ मिला। दोनों ने मिलकर स्कोर को 100 रन के करीब पहुंचाया। 94 के स्कोर पर सलमान अली आगा, वानिंदु हसरंगा की गेंद पर पथुम निसांका के हाथों कैच आउट हो गए।
SL vs PAK 1st T20: पाकिस्तान ने 16.4 ओवर में जीता मैच
आगा ने 16(11) रन बनाए। इसके बाद, फरहान ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। लेकिन 101 के स्कोर पर, वह दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर 51 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए फखर ज़मान, धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 5(10) रन बनाए। इसके बाद, उस्मान खान और शादाब खान ने मिलकर टीम को 16.4 ओवर में जीत दिलाई। उस्मान खान 7 और शादाब 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
SL vs PAK 1st T20: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
पाकिस्तान: सलमान अली आगा(कप्तान), सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान, उस्मान ख़ान, शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, मोहम्मद वसीम जूनियर, मिर्ज़ा तैय्यब बेग, और अबरार अहमद।
श्रीलंका: धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, पथुम निसांका,निशान मधुशका,कुसल मेंडिस(विकेटकीपर),दसुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वनिंदु हसरंगा, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, महीष तीक्षणा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27