SL vs ENG 1st ODI: श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 272 रनों का लक्ष्य, शतक से चुके कुसल मेंडिस
खबर सार :-
Sri Lanka vs England 1st ODI: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज़ का पहला मैच गुरुवार, 22 जनवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 272 रनों का लक्ष्य रखा है
खबर विस्तार : -
SL vs ENG 1st ODI Live Score: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच ODI सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 22 जनवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां मेज़बान टीम श्रीलंका ने इंग्लैंड को 272 रनों का टारगेट दिया है। इस मैच में श्रीलंका टीम के लिए कुसल मेंडिस ने सबसे ज़्यादा रन बनाए, उन्होंने 11 चौकों की मदद से 117 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए। हालांकि वह शतक नहीं बना पाए।
SL vs ENG 1st ODI: श्रीलंका ने इंग्लैंड को दिया 272 रनों का लक्ष्य
उनके अलावा, जनित लियानागे ने 53 गेंदों पर 46 रन, दुनिथ वेल्लालागे ने 12 गेंदों पर नाबाद 25 रन और कामिल मिशारा ने 37 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। इन पारियों की बदौलत श्रीलंका ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 271 रन बनाए। इंग्लिश गेंदबाज़ों की बात करें तो आदिल राशिद ने 10 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए। सैम करन, लियाम डॉसन और रेहान अहमद ने श्रीलंका का एक-एक विकेट लिया। यहाँ से इंग्लैंड को कोलंबो ODI जीतने के लिए अपने 50 ओवर में 272 रन बनाने होंगे।
SL vs ENG 1st ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, जनित लियानागे, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, पवन रत्नायके, प्रमोद मदुशन, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो।
इंग्लैंड: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, रेहान अहमद।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27