India A vs Sri Lanka A Test match : साई सुदर्शन के शानदार शतक के बाद ध्रुव जुरेल-शेख रशीद की अविजित साझेदारी, इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले दिन 4 विकेट पर बनाए 333 रन
खबर सार :-
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे अनाधिकारिक टेस्ट मैच का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 33 रन बनाए। इंडिया की ओर से ओपनर साई सुदर्शन ने 132 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। दिन का खेल समाप्त होने पर कप्तान ध्रुव जुरेल 68 और शेख रशीद 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
खबर विस्तार : -
India A vs Sri Lanka A Test match : भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच (4 दिवसीय) खेला जा रहा है। पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ओपनर साई सुदर्शन की शतकीय पारी की बदौलत पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना लिए हैं और बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
साई सुदर्शन ने खेली 132 रनों की शानदार पारी
भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत के लिए साई सुदर्शन और आयुष पांडे आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसी स्कोर पर पांडे 25 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन ने आईपीएल 2026 की अपनी फॉर्म बरकरार रखी और बेहतरीन शतक लगाया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 175 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से 132 रन की पारी खेलकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुआ। इस दौरान सुदर्शन ने तीसरे विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 85 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ 22 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पड्डिकल 12 रन बनाकर आउट हुए।
कप्तान ध्रुव जुरेल और शेख रशीद क्रीज पर डटे
पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय कप्तान ध्रुव जुरेल और शेख रशीद क्रीज पर जमे हुए थे। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हो चुकी है। जुरेल 138 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 68 और रशीद 92 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले दिन 86 ओवर का खेल हुआ। दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा, तो इन दोनों बल्लेबाजों पर टीम को बड़े और सुरक्षित स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। श्रीलंका की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा दिन के सफल गेंदबाज रहे। सुदीरा ने 29 ओवर गेंदबाजी की और 98 रन देकर 2 विकेट लिए। चामिका गुणसेकरा और रविन्दु फर्नांडो को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें...बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की 'करो या मरो' की जंग, जानें किसका पलड़ा भारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03