GT vs RR Qualifier 2: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कल होगा महामुकाबला, जानें हेड-टू-हेड व पिच रिपोर्ट
खबर सार :-
GT vs RR Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर ट्रॉफी की ओर एक और कदम बढ़ाया है। अब, फाइनल में पहुंचने के लिए राजस्थान और गुजरात टाइटन्स Qualifier 2 में एक-दूसरे का सामना करेंगे।
खबर विस्तार : -
GT vs RR Qualifier 2 IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) अब एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। आईपीएल 2026' का दूसरा क्वालीफायर मैच शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (GT) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। जहां पहले क्वालिफायर में गुजरात को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों हार का सामना करना पड़ा, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई है।
GT vs RR Qualifier 2: युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान की इस जीत के हीरो महज़ 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (vaibhav suryavanshi) रहे। जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। वैभव की इस धमाकेदार पारी के साथ, उन्होंने एक ही सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब, 29 मई को राजस्थान बनाम गुजरात के बीच Qualifier 2 का हाई वोल्टेज मुकाबला होगा खेला जाएगा। इसे जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनेगी, जिसका खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा। आइए जानते है इस नॉकआउट मैच की तारीख, समय और जगह के साथ-साथ दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, हेड टू हेड व पिच रिपोर्ट के बारे में......
GT vs RR Qualifier 2: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान के खिलाफ गुजरात का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। अब तक IPL में राजस्थान और गुजरात के बीच कुल 10 मैच खेले गए हैं। इनमें से जीटी ने 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स सिर्फ़ 3 मैच ही जीत पाई है। गुजरात टाइटंस दूसरे क्वालिफायर में भी अपने इस दबदबे वाले रिकॉर्ड को बरकरार रखने के पक्के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी।
इसके विपरीत, राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर मैच में किए गए अपने प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी। एलिमिनेटर के दौरान राजस्थान के लिए सब कुछ एकदम सही रहा। बैटिंग में, वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेलते हुए सिर्फ़ 29 गेंदों में 97 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने भी सिर्फ़ 21 गेंदों में तेज़ी से 50 रन बनाए। बॉलिंग में, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी बेहद असरदार साबित हुई; आर्चर ने तीन विकेट लिए, जबकि बर्गर ने दो विकेट चटकाए। सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा ने भी दो-दो विकेट लेकर टीम में योगदान दिया।
SRH vs RR Pitch Report: मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट
गुजरात बनाम राजस्थान के बीच क्वालीफायर 2 (Qualifier 2) मैच मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीज़न में यह पिच काफी हाई-स्कोरिंग रही है। राजस्थान रॉयल्स के लिए भी इस पिच से जुड़ी सुखद यादें हैं। यहां खेले गए पिछले दोनों मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते है। IPL 2026 में इस पिच पर खेले गए चार में से तीन मैच उन टीमों ने जीते जिन्होंने लक्ष्य का पीछा किया। गुरुवार 29 मई 2026 को होने वाले मैच में भी यही ट्रेंड देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 214 रन है। यानी यहां जमकर चौके-छक्के देखने को मिलेंगे।
GT vs RR क्वालीफायर 2 मैच कब और कहां देखें
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
GT vs RR: दोनों टीमों का स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस स्क्वॉडः शुभमन गिल, जोस बटलर (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, जेसन होल्डर, इशांत शर्मा, राहुल तेवतिया, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, साईं किशोर, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, जयंत यादव, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), गुरनूर ब्रार, निशांत सिंधु, अरशद खान, अशोक शर्मा , मानव सुथार, कोनोर एस्टरहुइजेन।
राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉडः वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, रवींद्र जडेजा, एडोनोवन फेरिरा (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),डम मिल्ने, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, युद्धवीर सिंह, डसून शनाका, कुलदीप सेन, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, शुभम दुबे, विग्नेश पुथुर, अमन राव, रवि सिंह, बृजेश शर्मा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, अमनजोत सिंह चहल, यश पुंजा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21
-
IND vs NZ Test: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, भारत को मिली 118 रन की बढ़त
2026-11-21
-
IND A vs NEP: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
2026-11-21
-
IND vs NZ : फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन
2026-11-20
-
WTC Points Table: बांग्लादेश को रौंदकर टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
2026-11-19
-
IND vs NZ 1st Test: हेनरी शतक, न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 243 रन
2026-11-19
-
ICC ODI रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने लगाई लंबी छलांग
2026-11-18
-
18 साल का सफर और 5 ट्रॉफी, धोनी के संन्यास के साथ 'खत्म हुआ थाला युग
2026-11-17
-
IPL से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास, CSK में निभाएंगे मेंटर की भूमिका
2026-11-17
-
आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड
2026-11-17
-
वेलिंगटन टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
2026-11-17